आरंग में भव्य आयोजन-श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर का रजत जयंती वर्ष-कल पंचमी को लगेगा छप्पन भोग-होगा महाआरती और स्मारिका का विमोचन
आरंग।छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक और राजा मोरध्वज की पावन नगरी आरंग में स्थित श्री सार्वजनिक नव दुर्गा मंदिर में इस वर्ष माँ दुर्गा की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी सिलसिलें में कल 15 अक्टूबर को पंचमी के पवित्र अवसर पर मंदिर परिसर में कई भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कल पंचमी के पावन अवसर पर माँ दुर्गा को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग (छप्पन भोग) अर्पित किया जाएगा। इसके उपरांत संध्या बेला में भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे।मंदिर की स्थापना के 25 वर्षों के गौरवशाली सफर और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों की यादों को सहेजे हुए श्री सार्वजनिक नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा प्रकाशित विशेष स्मारिका का विमोचन भी इसी गरिमामयी अवसर पर किया जाएगा।विमोचन केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव मिर्धा तथा पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के हाथों सम्पन्न होगा। श्री सार्वजनिक नवदुर्गा सेवा समिति आरंग ने नगर एवं क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस रजत जयंती महोत्सव, छप्पन भोग दर्शन और महाआरती में शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



