नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वास्तिक मित्र मंडल द्वारा आज भव्य भंडारे का आयोजन
आरंग। नवरात्रि के पावन अवसर पर स्वास्तिक मित्र मंडल द्वारा आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन पूर्व नगर पालिका कार्यालय, पुलिस थाना आरंग के सामने संपन्न होगा। आयोजक समिति ने माता रानी की कृपा एवं भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में सभी श्रद्धालु भक्तजनों, धर्मप्रेमी नागरिकों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनने का आग्रह किया है। स्वास्तिक मित्र मंडल ने सभी भक्तजनों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाएं और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।यह भंडारा आज दोपहर 1 बजे से पूर्व नगर पालिका, पुलिस थाना आरंग के सामने शुरू होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग



