Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा संपन्न-संत सुरभि दास महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का किया आह्वान

    September 30, 2026

    ब्रेकिंग्-पुलिस को मिली बड़ी सफलता-आरंग में ज्वेलरी व्यापारी पर स्प्रे डालकर डकैती का प्रयास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    September 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में केबिनेट की बैठक सम्पन्न-देखिये क्या क्या निर्णय लिए गए…

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ब्रेकिंग्-पुलिस को मिली बड़ी सफलता-आरंग में ज्वेलरी व्यापारी पर स्प्रे डालकर डकैती का प्रयास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
    Blog

    ब्रेकिंग्-पुलिस को मिली बड़ी सफलता-आरंग में ज्वेलरी व्यापारी पर स्प्रे डालकर डकैती का प्रयास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 30, 2026597 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ब्रेकिंग्-पुलिस को मिली बड़ी सफलता-आरंग में ज्वेलरी व्यापारी पर स्प्रे डालकर डकैती का प्रयास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

    आरंग। आरंग थाना क्षेत्र में ग्राम भानसोज के बाजार चौक स्थित ‘गुरुकृपा ज्वेलर्स’ के संचालक पर स्प्रे छिड़ककर लूट और डकैती का प्रयास करने वाले 4 शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम देने वाले ये आरोपी पुलिस की त्वरित और तकनीकी कार्रवाई के चलते शिकंजे में आ गए हैं और सभी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
    प्रार्थी चंद्रहास देवांगन ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 05 जून 2026 की रात लगभग 08:50 बजे जब वे अपनी दुकान बंद कर रहे थे, तब अचानक बिजली गुल हो गई। इसी दौरान तीन अज्ञात नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचे और उन पर कोई नशीला या जलन पैदा करने वाला स्प्रे छिड़क दिया। स्प्रे के प्रभाव से आंखों में तेज जलन होने के कारण प्रार्थी नीचे गिर पड़े, जिसके बाद आरोपियों ने सोने-चांदी के जेवरों से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। प्रार्थी के जोर-जोर से चिल्लाने और आसपास के लोगों के मौके पर इकट्ठा होने पर आरोपी घबराकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना आरंग में अपराध क्रमांक 284/2026 पंजीबद्ध किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर ग्रामीण पुलिस और थाना आरंग की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा साइबर सेल की मदद से टावर डंप व सीडीआर का तकनीकी विश्लेषण किया। इसी दौरान किसी अन्य मामले (अपराध क्रमांक 559/2026) में हिरासत में लिए गए संदेहियों से जब पूछताछ की गई, तब इस डकैती की पूरी साजिश का पर्दाफाश हुआ। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से रेकी की थी, जिसमें फिरोज बंजारे ने बिजली गुल की थी, दिव्यांश प्रतीक घिदौड़े ने सूचना दी थी, जबकि सलीम कुर्रे, रवि कुमार निषाद और आशुतोष उर्फ आशु पल्सर मोटरसाइकिल से जेवरों से भरा बैग लूटने पहुंचे थे। इनमें मुख्य आरोपी सलीम कुर्रे पहले से ही महासमुंद जिले में हुए 10 लाख रुपये के चर्चित लूट कांड में शामिल रहा है, और इस प्रकरण का एक अन्य आरोपी आशुतोष उर्फ आशु मोहंती वर्तमान में ओडिशा की जेल में निरुद्ध है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिन 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें सलीम कुर्रे (23 वर्ष) निवासी नयापारा अछरीडीह (थाना तुमगांव, महासमुंद), फिरोज बंजारे (26 वर्ष) निवासी भानसोज (आरंग, रायपुर), दिव्यांश प्रतीक घिदौड़े (18 वर्ष 02 माह) निवासी भानसोज (आरंग, रायपुर), और रवि कुमार निषाद (25 वर्ष) निवासी अछरीडीह (थाना तुमगांव, महासमुंद) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक: CG 06 HC 6815), एक सायकल की चैन और इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जप्त किया गया है। दिनांक 30 सितंबर 2026 को सभी गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा संपन्न-संत सुरभि दास महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का किया आह्वान

    September 30, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में केबिनेट की बैठक सम्पन्न-देखिये क्या क्या निर्णय लिए गए…

    September 30, 2026

    श्री सार्वजनिक नव दुर्गा सेवा समिति-नई कार्यकारिणी का गठन एवं रजत जयंती वर्ष मनाने का हुआ निर्णय

    September 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा संपन्न-संत सुरभि दास महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का किया आह्वान

    Vinod GuptaSeptember 30, 20261 Views

    आरंग में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा संपन्न-संत सुरभि दास…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • आरंग में ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत रायपुर संभाग प्रचार यात्रा संपन्न-संत सुरभि दास महाराज ने गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने का किया आह्वान
    • ब्रेकिंग्-पुलिस को मिली बड़ी सफलता-आरंग में ज्वेलरी व्यापारी पर स्प्रे डालकर डकैती का प्रयास करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन में केबिनेट की बैठक सम्पन्न-देखिये क्या क्या निर्णय लिए गए…
    • श्री सार्वजनिक नव दुर्गा सेवा समिति-नई कार्यकारिणी का गठन एवं रजत जयंती वर्ष मनाने का हुआ निर्णय
    • राज्योत्सव स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण-तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में की चर्चा
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.