Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»बड़ी खबर-बनचरौदा में शिक्षक की मौत मामले में जांच तेज-हत्या की आशंका-कथित आरोपी हिरासत में-घटनास्थल में कराया गया क्राइम सीन रिक्रिएट-निशानदेही पर हथियार बरामद होने की जानकारी
    Blog

    बड़ी खबर-बनचरौदा में शिक्षक की मौत मामले में जांच तेज-हत्या की आशंका-कथित आरोपी हिरासत में-घटनास्थल में कराया गया क्राइम सीन रिक्रिएट-निशानदेही पर हथियार बरामद होने की जानकारी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 18, 20261K Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बड़ी खबर-बनचरौदा में शिक्षक की मौत मामले में जांच तेज-हत्या की आशंका-कथित आरोपी हिरासत में-घटनास्थल में कराया गया क्राइम सीन रिक्रिएट-निशानदेही पर हथियार बरामद होने की जानकारी

    आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम बनचरौदा में शिक्षक शिवकुमार चन्द्राकर (47) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में एक कथित आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी शिक्षक है। वहीं, सूत्रों के अनुसार पूछताछ के बाद पुलिस कथित आरोपी को घटनास्थल पर लेकर गई, जहां घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करते हुए क्राइम सीन रिक्रिएट कराया गया। जिसकी निशानदेही पर एक हथियार बरामद किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। ग्राम डगनिया (चंपारण) निवासी शिवकुमार चन्द्राकर ग्राम कुम्हारी स्थित शासकीय मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ थे। परिजनों के अनुसार, वे गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मोटरसाइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। जानकारों का कहना है कि उन्होंने वीएसके एप के माध्यम से स्कूल में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराई थी। इसके बाद उनका बनचरौदा स्थित घटनास्थल तक पहुंचना जांच का महत्वपूर्ण बिंदु बना हुआ है। घटनास्थल के पास ही उनकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली थी।दोपहर करीब 1 बजे ग्रामीणों को ग्राम बनचरौदा के मुक्तिधाम के पास सीसी रोड के अंतिम छोर पर शिक्षक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए थे। इसके बाद पुलिस ने हत्या की आशंका सहित मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
    एफएसएल, डॉग स्क्वाड और तकनीकी टीम ने जुटाए साक्ष्य
    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वाड और तकनीकी टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ मृतक की गतिविधियों, उनके संपर्कों और स्कूल से घटनास्थल तक पहुंचने की परिस्थितियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक कथित आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के बाद कथित आरोपी को घटनास्थल पर ले जाया गया और वहां घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की गई। इसी दौरान क्राइम सीन रिक्रिएट कराए जाने की जानकारी है। पुलिस के मुताबिक, कथित आरोपी की निशानदेही पर एक हथियार भी बरामद किया गया है। जिसकी की घटना से संबंध की जांच की जा रही है।
    स्कूल से बनचरौदा पहुंचने की गुत्थी अहम
    मामले की जांच में यह बिंदु भी महत्वपूर्ण है कि स्कूल में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद शिवकुमार चन्द्राकर बनचरौदा कैसे पहुंचे। परिजनों के अनुसार, वे घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे। ऐसे में स्कूल से घटनास्थल तक उनकी गतिविधियों, संभावित संपर्कों और वहां पहुंचने की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
    हत्या की वजह का खुलासा बाकी
    जांच के दौरान कथित आरोपी तक पहुंचने और बरामदगी की जानकारी सामने आने के बाद अब घटना के पीछे की वजह को लेकर पुलिस की जांच पर नजर है। हत्या की वजह क्या थी, घटना किस परिस्थिति में हुई और इसमें कथित आरोपी की वास्तविक भूमिका क्या है, इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही सामने आएगा।पुलिस द्वारा शनिवार को मामले से जुड़े तथ्यों का आधिकारिक खुलासा किए जाने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    September 19, 2026

    सेवा संकल्प कार्यक्रम-विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का हुआ तीन दिवसीय आयोजन

    September 19, 2026

    गणेशोत्सव-कल यहां होगा महाआरती एवं छप्पन भोग का भव्य आयोजन

    September 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन कुलदीप ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Rekhraaz SahuSeptember 19, 20263 Views

    कमरौद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री के नाम, मोहन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.