Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

    September 11, 2026

    एनएचएआई की भूमि पर अवैध कब्जा ध्वस्त-सरकारी हैंडपंप को निजी बनाने वाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    September 11, 2026

    भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047-ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में ये रही प्रथम

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»एनएचएआई की भूमि पर अवैध कब्जा ध्वस्त-सरकारी हैंडपंप को निजी बनाने वाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर
    Blog

    एनएचएआई की भूमि पर अवैध कब्जा ध्वस्त-सरकारी हैंडपंप को निजी बनाने वाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 11, 202668 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एनएचएआई की भूमि पर अवैध कब्जा ध्वस्त-सरकारी हैंडपंप को निजी बनाने वाले पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    आरंग। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे ग्राम रसनी में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। तहसील प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में एनएचएआई के अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से मौके पर बनी पक्की बाउंड्री को हटाकर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। तहसीलदार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रसनी निवासी थानसिंग चंद्राकर (75), पिता मनराखन लाल, द्वारा एनएचएआई की भूमि पर स्थित शासकीय हैंडपंप को अपने कब्जे में लेकर निजी उपयोग किए जाने की शिकायत लगातार प्राप्त हो रही थी। बताया गया कि उक्त हैंडपंप लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा लगाया गया था और ग्रामीणों तथा आसपास के रहवासियों के लिए पेयजल का सार्वजनिक स्रोत था। प्रशासन के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान हैंडपंप को कथित रूप से निजी उपयोग में लेते हुए वहां निजी इलेक्ट्रिक समरसिबल पंप लगाया गया था। इस संबंध में तत्कालीन सरपंच और सचिव द्वारा भी नोटिस जारी किया गया था। शिकायतों के जांच के आधार पर तहसील प्रशासन, राजस्व विभाग, पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से बाउंड्री को तोड़कर भूमि को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार ने थानसिंग चंद्राकर को 15 दिन के भीतर हैंडपंप पुनः स्थापित कराने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों और आमजन को पेयजल की सुविधा मिल सके। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में हैंडपंप नहीं लगाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

    September 11, 2026

    भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047-ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी में ये रही प्रथम

    September 11, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना के अपूर्ण कार्यों पर प्रशासन का कड़ा रुख-40 हितग्राहियों पर जमानती वारंट जारी-197 पर चल रहा वसूली प्रकरण

    September 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद का दीया

    Vinod GuptaSeptember 11, 20261 Views

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा आरंग मंडल की कार्यशाला संपन्न-इस दिन जलाया जायेगा आशीर्वाद…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.