नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार-आरंग पुलिस ने भेजा जेल
आरंग। नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरंग थाना प्रभारी नरेश साहू सर प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम गिधपुरी निवासी अर्जुन पतले ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। प्रार्थी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरंग पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 426/26 के तहत बीएनएस की धारा 296, 115 एवं 8 पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित घेराबंदी कर आरोपी अर्जुन पतले को हिरासत में ले लिया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रियाओं के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



