Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगा सहयोग केंद्र-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया संवाद

    August 3, 2026

    हर घर, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक चातुरी नंद

    August 3, 2026

    मौसम अपडेट-जानिए मौसम का हाल और कल का पूर्वानुमान…

    August 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»हर घर, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक चातुरी नंद
    Blog

    हर घर, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक चातुरी नंद

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuAugust 3, 202610 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    हर घर, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता : विधायक चातुरी नंद

    • “तुंहर विधायक – तुंहर द्वार” अभियान के तहत जटाकन्हार, बेलडीह एवं पझरापाली पहुंचीं विधायक चातुरी नंद, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

    3 अगस्त 2026 सरायपाली : सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “तुंहर विधायक – तुंहर द्वार” अभियान के अंतर्गत आज क्षेत्रीय विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने ग्राम जटाकन्हार, बेलडीह एवं पझरापाली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जाकर आत्मीय भेंट की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा विकास कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। ग्राम बेलडीह में ग्रामीणों की मांग पर रंगमंच निर्माण हेतु 2 लाख रुपए देने की बड़ी घोषणा की।

    भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, आवास, राशन वितरण सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिलाया।

    इस अवसर पर विधायक चातुरी नंद ने कहा कि “तुंहर विधायक – तुंहर द्वार” अभियान का उद्देश्य जनता को अपने जनप्रतिनिधि तक आने के लिए मजबूर करना नहीं, बल्कि स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर उनकी बात सुनना और समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि तभी अपने दायित्व का सही निर्वहन कर सकता है जब वह लगातार जनता के बीच रहकर उनकी आवश्यकताओं और अपेक्षाओं को समझे।

    विधायक चातुरी नंद ने कहा, “हर घर, हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना, उनकी भावनाओं को समझना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के साथ मैं सरायपाली विधानसभा के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही हूं।”

    उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, अधोसंरचना का विकास तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका संकल्प है। इसी उद्देश्य से “तुंहर विधायक – तुंहर द्वार” अभियान के माध्यम से लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है।

    इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए उनके निरंतर जनसंपर्क एवं सक्रिय प्रयासों की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगा सहयोग केंद्र-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया संवाद

    August 3, 2026

    मौसम अपडेट-जानिए मौसम का हाल और कल का पूर्वानुमान…

    August 3, 2026

    सावन का प्रथम सोमवार-अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष वेदराम मनहरे ने बाबा बागेश्वर नाथ के दरबार में लगाई हाजरी-किया रुद्राभिषेक

    August 3, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगा सहयोग केंद्र-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया संवाद

    Vinod GuptaAugust 3, 202632 Views

    भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगा सहयोग केंद्र-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया संवाद सहयोग केंद्र…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.