Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    August 1, 2026

    विद्यालय में बाल भारती, कन्या भारती व शिशु भारती का गठन

    August 1, 2026

    यहाँ के सात श्रद्धालु डाक बम यात्रा में बाबा बैद्यनाथ धाम हुए रवाना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विद्यालय में बाल भारती, कन्या भारती व शिशु भारती का गठन
    Blog

    विद्यालय में बाल भारती, कन्या भारती व शिशु भारती का गठन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 1, 202623 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विद्यालय में बाल भारती, कन्या भारती व शिशु भारती का गठन

    आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, रीवा में शनिवार को छात्र नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाल भारती, कन्या भारती एवं शिशु भारती का गठन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें विद्यालय और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।बाल भारती के अध्यक्ष के रूप में लोमश धीवर, उपाध्यक्ष पीयूष यादव, मंत्री मुकेश धीवर, उपमंत्री वेद व्यास सिन्हा, सेनापति किरतेश तावाडे, उपसेनापति उत्तम धीवर, शारीरिक प्रमुख डागेश्वर धीवर तथा उप शारीरिक प्रमुख धनेंद्र साहू का चयन किया गया।कन्या भारती में अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष लिलेश्वरी साहू, मंत्री इंदु रात्रे, उपमंत्री खोम्या साहू, सेनापति गीतिका चंद्राकर, उपसेनापति रिया धीवर, शारीरिक प्रमुख दुविंकल चंद्राकर तथा उप शारीरिक प्रमुख लीना यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।इसी प्रकार शिशु भारती के प्रमुख वासु सेन, उपाध्यक्ष मोनिका बंदे, मंत्री ख्वाईश धीवर, उपमंत्री पूजा साहू, सेनापति वेदांत चंद्राकर, उपसेनापति पार्थ यादव, शारीरिक प्रमुख ईशांत यादव तथा उप शारीरिक प्रमुख तृषा साहू बनाए गए।शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नशीने ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ निर्वहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में दी गई जिम्मेदारियां विद्यार्थियों के नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास और सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य टीकाराम धीवर ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदीगण उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    August 1, 2026

    यहाँ के सात श्रद्धालु डाक बम यात्रा में बाबा बैद्यनाथ धाम हुए रवाना

    August 1, 2026

    पुणे में आयोजित राष्ट्रीय क्षमता निर्माण कार्यशाला हेतु जिले के 11 शिक्षकों का चयन

    August 1, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है राज्य सरकार-गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaAugust 1, 20262 Views

    आतंकी हमले में सक्ती के दीपक रात्रे एवं सारंगढ बिलाईगढ़ के भुपेंद्र भैंना का निधन-परिजनों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.