भाजयुमो चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई टीम घोषित-ये बने महामंत्री
आरंग।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) चम्पारण तामासिवनी मंडल की नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। संगठन के विस्तार और युवाओं को अधिक सक्रिय भूमिका देने के उद्देश्य से जारी इस सूची में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तामासिवनी निवासी युवा नेता रविकांत तारक(सोनु दीवाना) को तामासिवनी चंपारन युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन महामंत्री पवन साय,प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के मार्गदर्शन में, जिला प्रभारी सुरेंद्र पटानी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग,अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पिंटू साहू एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष तोषण साहू, की सहमति से की गई चम्पारण तामासिवनी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर ने नवीन पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी से संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया मंडल अध्यक्ष नीलकंठ निर्मलकर ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित टीम भाजपा की रीति नीति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और युवा वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि रविकांत तारक(सोनु दीवाना) सहित पूरी टीम संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेगी।
विनोद गुप्ता-आरंग



