सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का SDM के किया औचक निरीक्षण-दिए ये निर्देश…
आरंग।आज 27 जुलाई 2026 को शाम 5.30 को आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंदिर हसौद का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता, व्यवस्थाओं एवं मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने समस्त स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते रहें तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराते रहें।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ. विजय लक्ष्मी अनंत सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मंदिर हसौद का स्वास्थ्य स्टाफ उपस्थित रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग



