बड़ी खबर-गुस्से में युवक ने अपनी ही कार में लगाई आग-हादसे में खुद भी झुलसा-देखिये वीडियो…
आरंग। कार की लंबे समय से ल मरम्मत नही होने से नाराज एक युवक द्वारा गुस्से में आकर अपनी ही गाड़ी को आग के हवाले किये जाने का बड़ा मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि इस दौरान वह युवक भी खुद भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया है। जानकारी के अनुसार आरंग ब्लॉक कॉलोनी वार्ड क्रमांक-5 निवासी गालव सोनकर अपनी टाटा विस्टा कार में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले लगभग 04 महीने से परेशान थे। उन्होंने अपनी कार को स्थानीय गैरेज में मरम्मत के लिए छोड़ा था परन्तु वाहन ठीक नहीं होने पर वह लगातार गैरेज के चक्कर लगा रहा था, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।
बताया जा रहा है कि रविवार को युवक गालव सोनकर का धैर्य टूट गया। वह सीधे गैरेज पहुंचे और अपनी कार को वहीं खड़ा देखकर नाराज हो कर इस गैरेज संचालक से तीखी बहस की और बहश के दौरान ही गुस्से में आकर उन्होंने पेट्रोल की व्यवस्था की और कार पर छिड़काव कर आग लगा दी। आग लगते ही कार कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया और काले धुएं का गुबार दूर तक फैल गया। घटना स्थल पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की तेज लपटों ने गालव सोनकर को भी अपनी चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से झुलस गए।उपस्थित स्थानीय लोगों ने तत्काल आग बुझाने और घायल युवक को बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह से जल चुकी थी। इसके बाद लोगों ने गंभीर रूप से घायल गालव सोनकर को तत्काल स्थानीय श्रेयांश अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
विनोद गुप्ता-आरंग



