Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग
    Blog

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJune 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    आरंग। नगर पालिका मंदिर हसौद में 01 जून को आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान हुए कथित विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि शिविर के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी एवं उनके भाई द्वारा उपस्थित अधिकारियों, भाजपा मंदिर हसौद मंडल अध्यक्ष गोपाल वर्मा तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस दौरान गाली-गलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई।घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंदिर हसौद थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित आवेदन सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार जैसे जनहितकारी कार्यक्रम में इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस अवसर पर मंदिर हसौद मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से रामजी वर्मा, सतेंद्र सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह ठाकुर, उदय वर्मा, राजेश वर्मा, अशोक पटेल, अविनाश अग्रवाल, चंद्रशेखर साहू, विनोद साहू, रामकुमार बैस, रोहित घीवडोंडे, देवकुमार वर्मा, रवि वर्मा, सिद्धार्थ पाटकर, जगमोहन यादव, असवन यादव, बलवंत यादव, बल्ला यादव, वैभव वैष्णव, आयुष्मान शर्मा, मिथलेश पटेल, महेश यादव, बलराम वर्मा, गोविंद वैष्णव, लीलाधर वर्मा, ऋषभ वर्मा, रमा वर्मा, कृष्ण वर्मा, अभिलाष दास, ओंकार बंजारे, राजू पटेल, वीरसिंह धीवर, पुनीत यादव, आरती यादव, कुणाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    अवैध उर्वरक पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही-छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की शिकायत पर पकड़ाया अवैध खाद..

    June 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    Vinod GuptaJune 2, 2026

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग आरंग। छत्तीसगढ़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.