ब्रेकिंग न्यूज़-मोनेट इस्पात सयंत्र में भीषण आग-हाइ वोल्टेज मशीन पूरी तरह जल कर खाक होने की खबर…
आरंग। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोनेट इस्पात सयंत्र मंदिरहसौद (कुरूद) में सुबह सुबह 05 बजे बॉयलर फटने से आग लगने की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आगजनी से हाइ वोल्टेज मशीन पूरी तरह जल गया है। दमकल की गाड़ीयो द्वारा आग पर काबू पाया गया। कर्मचारी भाग कर सुरक्षित स्थान में पहुचे है। फ़िलहाल अभी कोई जनहानि की खबर नही है। आगजनी की सूचना पर मंदिर हसौद पुलिस घटना स्थल की और रवाना हो गई है।विस्तृत खबर के लिए खबर छत्तीसगढ़ से जुड़े रहिए।
विनोद गुप्ता-आरंग



