आबकारी विभाग की कार्यवाही-अवैध शराब के खिलाफ यहाँ की कार्यवाही…
आरंग। अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। आज आरंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमेठी में 02 प्रकरण दर्ज करते हुए 116 पौवा अवैध शराब जप्त किया गया है।आबकारी विभाग ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चंद्रशेखर बंजारे पिता पुराणिक बंजारे ग्राम अमेठी थाना सेआरंग 74 नग पाव 13.32 बल्क लीटर, विदेशी मदिरा व्हिस्की (जम्मू स्पेशल) जप्त किया गया। इसी प्रकार रितेश कुमार बाँधे पिता राजकुमार बांधे अमेठी थाना आरंग से 42 नग पाव ,7.56 बल्क लीटर, देशी मदिरा मसाला जप्त कर धारा :34(2) के तहत कार्यवाही की गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग



