आरंग-3.6 किलो गांजे के साथ उड़ीसा का तस्कर और आरंग की महिला गिरफ्तार
आरंग, 22 मई 2026। थाना आरंग पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा के तस्कर और आरंग की एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 3.6 किलोग्राम गांजा व मोटरसाइकिल जब्त की गई।
22 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। काटाभांजी, उड़ीसा से रायपुर जाने वाली लोकल ट्रेन से आंरग स्टेशन पर उतरे रूनू नाग, 30 वर्ष, निवासी वार्ड-09 काटाभांजी, जिला बलांगीर उड़ीसा और प्रियांशी नागरे, 20 वर्ष, निवासी देवारपारा आरंग को पकड़ा गया। दोनों देवार मोहल्ला में गांजा बेचने की फिराक में थे।आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 3.6 किलो गांजा व मोटरसाइकिल बरामद कर एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग



