Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ​बिना ट्यूशन के सीबीएसई 12वीं में बनीं स्कूल टॉपर-यहाँ की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    May 14, 2026

    चुनावी जीत के बाद जनता को महंगाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने की तैयारी में मोदी सरकार-डॉ. शिवकुमार डहरिया

    May 14, 2026

    निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए किया प्रोत्साहित

    May 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 14
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए किया प्रोत्साहित
    Blog

    निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए किया प्रोत्साहित

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 14, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    निशुल्क समर कैंप का हुआ समापन-नगर पालिका अध्यक्ष ने बच्चो को आलराउंडर बनने के लिए किया प्रोत्साहित

    आरंग।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में 8 मई से 14 मई तक निःशुल्क दिव्य मुस्कान समर कैंप का आयोजन किया गया था जिसका समापन नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने बच्चों के साथ अपने बचपन के दिन को साझा करते हुए कहा जब हम छोटे-छोटे थे तो भंवरा गिल्ली खेला करते थे, अभी तो बहुत सुंदर समर कैंप का आयोजन होता है, पढ़ाई को प्रथम स्थान बाद में अपनी कला को निखारने के लिए सिखना बहुत जरूरी है, खिलाड़ियों की तरह सभी बच्चों को आलराउंडर बनने के लिए प्रोत्साहित किया, विकसित भारत के भविष्य बताते हुए अच्छे संगत की महिमा बताया। पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने कहा समर केम्प में बच्चे अपनी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। छत्रपति शिवाजी को नमन कर बच्चों को भी महान बनने के लिए प्रेरित किया। आपको बता दे की समर केम्प की संचालिका बी. के. लता बहन ने हर दिन बच्चों को अलग-अलग टॉपिक पर शिक्षाप्रद ज्ञान सुनती थी, हम एक शक्तिशाली आत्मा है हम चाहे तो बहुत कुछ उन्नति कर सकते हैं, दूसरे दिन कहा मन को एकाग्र कैसे करें, 1 मिनट में कई संकल्प चलता है उसे कंट्रोल करने का युक्ति बताया, तीसरे दिन बताया गया कि हमारे मन और बुद्धि को कैसे एकाग्र करें जिससे हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सके, उन्होंने आगे कहा बच्चे निडर और साहस से आगे बढ़ सकते हैं, हिम्मत और दृढ़ता से हम आगे बढ़ सकते हैं। बच्चों को मोबाइल से दूर रहना चाहिए, मोबाइल देखने से एकाग्रता और मनोवृति कमजोर हो जाता है। बच्चों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हर दिन राजयोग मेडिटेशन करना चाहिए। समर कैंप में आसपास के गांव बैहार, रसनी, रीवा, भिलाई, गुल्लू, समोदा, जरौद, चपरीद, नारा, पारागाव के बच्चे सम्मिलित हुए थे। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन और पार्षद श्रीमती खुशबू राकेश शर्मा के द्वारा सभी बच्चों को संस्था की ओर से सर्टिफिकेट, टिफिन बॉक्स, पेन, मिठाई दिया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ​बिना ट्यूशन के सीबीएसई 12वीं में बनीं स्कूल टॉपर-यहाँ की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    May 14, 2026

    चुनावी जीत के बाद जनता को महंगाई का ‘रिटर्न गिफ्ट’ देने की तैयारी में मोदी सरकार-डॉ. शिवकुमार डहरिया

    May 14, 2026

    रासायनिक खाद की मात्रा कटौती से किसानों में आक्रोश-बड़े आंदोलन की तैयारी को लेकर यहां हुई बैठक…

    May 14, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ​बिना ट्यूशन के सीबीएसई 12वीं में बनीं स्कूल टॉपर-यहाँ की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

    Vinod GuptaMay 14, 2026

    ​बिना ट्यूशन के सीबीएसई 12वीं में बनीं स्कूल टॉपर-यहाँ की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.