Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    May 13, 2026

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…
    Blog

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 13, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती महोत्सव-इन्होंने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ…

    आरंग।आरंग सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 527 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा संत शिरोमणि श्री सेन जी की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है सबके सहयोग से आज अग्रणी है व्यक्ति को अपनी खानी , पानी ,और बानी अर्थात खान ,पान और जुबान सही होता है वह व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है । उन्होंने आगे कहा कि व्यक्ति नही समाज बड़ा होता है , व्यक्ति नही पार्टी बड़ी होती है ।उन्होंने सेन समाज आरंग की मांगों को पूरा करने बात कही । कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन अपने उद्बोधन में सेन जी महाराज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सेन समाज भवन की अधूरे कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया । सुश्री मोना सेन ने कहा कि जब तक समाज संगठित नही होगा तब तक कोई भी समाज आगे नही बढ़ सकता । अतः समाज को संगठित होनी की आवश्यकता है ।गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है जो व्यक्ति के जीवन को आगे बढ़ाता है , उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को याद किया ।जो एक सामान्य परिवार का होकर सबकों सबकों साथ लेकर चला । इसलिए हमारी सरकार उन्हें भारत रत्न प्रदान किया गया। कैलाश ठाकुर अध्यक्ष सेन समाज आरंग द्वारा सामाजिक प्रतिवेदन का वाचन किया गया । मुख्य अतिथि द्वारा सेन समाज के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया । जिसमें कक्षा 8वी में प्रथम स्थान श्रेणी याशिका ठाकुर ,कक्षा 10वी , मे प्रथम श्रेणी से ऐश्वर्या ठाकुर , कक्षा 12 वी माधुरी सेन खेल में स्टेट खिलाड़ी प्रतीक्षा ठाकुर , हैंडबॉल के लिए याशिका ठाकुर तथा इंटनेशनल हैंडबॉल गोल्डमेडलिस के लिए गौरव ठाकुर।। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम एकल गीत – आशुतोष ठाकुर । द्वितीय दहेज प्रथा नाटक – स्वाति ,गीतांजली मधुरिमा समूह । तृतीय शिव तांडव – कंचन एवं तनु को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हिरामन कोसले, विक्रम परमार , देवनाथ साहू ,अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, के के भारद्वाज गणेश साहू, पार्षद गण नरेंद्र लोधी, वीरेंद्र काड़रा राकेश शर्मा एवं जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख लखन लाल शांडिल्य प्रवीण सेन पुरुषोत्तम सेन , प्रहलाद सेन निहाल सेन , सुरेंद्र त्रिवेणी सेन , राजेन्द्र सेन , पप्पी सेन ,तरुण सेन , सुरेश सेन , सोनू सेन , विनोद सेन, सतीश सेन,आकाश सेन गौरव ठाकुर ,महासमुंद से भेष लाल ठाकुर ,लोकनाथ ठाकुर एवं रोहित सेन , रायपुर से जगदीश ठाकुर , संतोष सेन, व्यास ठाकुर आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ठाकुर एवं आभार व्यक्त रानू सेन अध्यक्ष महिला सेन समाज आरंग द्वारा किया गया ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    May 13, 2026

    वर्मीकल्चर एवं वर्मीकंपोस्टिंग विषय अंतर्गत मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन-मनियारा वर्मी कम्पोस्ट” उत्पाद का किया गया शुभारंभ…

    May 13, 2026

    आज यहाँ होगा किसानों की महापंचायत-खाद संकट को लेकर किसानों में आक्रोश

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या आरंग, 13 मई…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.