Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ब्रेकिंग्-इस वार्ड के पार्षद ने किया भाजपा प्रवेश-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने केसरिया दुपट्टा पहना कर कराया भाजपा प्रवेश…

    July 20, 2026

    आरंग में 27 जुलाई को सर्वजन दिव्यांग संघ मनाएगा अपना स्थापना दिवस-राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि

    July 19, 2026

    सायकल वितरण शपथ ग्रहण व वृक्षारोपन से सजा विद्यालय-नवगठित पदाधिकारियों ने ली शपथ…

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत
    Blog

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMay 12, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग के कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: गैस ब्लास्ट और आग में डेढ़ साल की मासूम समेत 4 की मौत

    कुम्हारी क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गैस ब्लास्ट और आगजनी की इस घटना में डेढ़ साल की मासूम बच्ची सहित एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
    मृतकों में अनिल वैष्णव (45 वर्ष), चांदनी वैष्णव (18 वर्ष), लक्ष्मी (20 वर्ष) और डेढ़ साल की मासूम गोपिका शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घटना की शुरुआत सीएसपीडीसीएल की मेन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से हुई। तेज चिंगारी और आग ने देखते ही देखते पास के कच्चे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे आग और भयावह हो गई।
    परिजनों के मुताबिक पहले बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग सीधे घर तक पहुंच गई। कच्चा मकान होने और आग तेजी से फैलने के कारण परिवार को संभलने या बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे के बाद मासूम गोपिका की मां बेसुध हालत में है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली पोल और लाइन पर अधिक लोड होने के कारण यह हादसा हुआ है। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।
    घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। मंत्री गजेंद्र यादव, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद विजय बघेल और विधायक रिकेश सेन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। वहीं जिला प्रशासन ने 4 लाख रुपये प्रति व्यक्ति मुआवजा देने का ऐलान किया है। इस तरह मृतकों के परिवार को कुल 9 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।
    फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है और बिजली विभाग की तकनीकी खामियों की भी जांच की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    ब्रेकिंग्-इस वार्ड के पार्षद ने किया भाजपा प्रवेश-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने केसरिया दुपट्टा पहना कर कराया भाजपा प्रवेश…

    July 20, 2026

    आरंग में 27 जुलाई को सर्वजन दिव्यांग संघ मनाएगा अपना स्थापना दिवस-राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का होगा आयोजन-ये होंगे मुख्य अतिथि

    July 19, 2026

    सायकल वितरण शपथ ग्रहण व वृक्षारोपन से सजा विद्यालय-नवगठित पदाधिकारियों ने ली शपथ…

    July 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ब्रेकिंग्-इस वार्ड के पार्षद ने किया भाजपा प्रवेश-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने केसरिया दुपट्टा पहना कर कराया भाजपा प्रवेश…

    Vinod GuptaJuly 20, 20266 Views

    ब्रेकिंग्-इस वार्ड के पार्षद ने किया भाजपा प्रवेश-केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने केसरिया दुपट्टा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.