Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई-जब्त की 3 चैन माउंटेन मशीनें

    May 13, 2026

    पीएमश्री श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

    May 13, 2026

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    May 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»आरंग ब्लाक में अन्नकूट महिला एफपीओ ने शुरू किया उन्नत धान बीज का वितरण
    Blog

    आरंग ब्लाक में अन्नकूट महिला एफपीओ ने शुरू किया उन्नत धान बीज का वितरण

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMay 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    आरंग ब्लाक में अन्नकूट महिला एफपीओ ने शुरू किया उन्नत धान बीज का वितरण

    ​आरंग। सुशासन तिहार के पावन अवसर पर आरंग विकासखंड के ग्राम छटेरा में कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। अन्नकूट महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (एफपीओ) द्वारा उन्नत धान बीज वितरण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।​कार्यक्रम में एकता महिला समूह की भोजबाई साहू और कुसुमलता धनकर सहित समूह की अन्य महिला किसानों को उन्नत धान बीज देकर लाभान्वित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराए गए।​कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरुखुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद आरंग के अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की।​इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के सीईओ कुमार विश्वरंजन, जनपद अध्यक्ष श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू, उपाध्यक्ष रिंकू चंद्राकर और जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बनर्जी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।​अतिथियों द्वारा उन्नत धान बीज वितरण की शुरुआत की गई।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराना कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे न सिर्फ फसल की पैदावार अच्छी होगी, बल्कि किसानों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।​अन्नकूट महिला एफपीओ द्वारा कृषि क्षेत्र में किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर संसाधनों, तकनीकी सहयोग और बाजार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। एफपीओ का आगामी समय में 1,500 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है, जिससे क्षेत्र के कृषि उत्पादन को एक नया आयाम मिलेगा।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई-जब्त की 3 चैन माउंटेन मशीनें

    May 13, 2026

    पीएमश्री श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

    May 13, 2026

    आरंग:-67 वर्षीय वृद्ध ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    May 13, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई-जब्त की 3 चैन माउंटेन मशीनें

    Vinod GuptaMay 13, 2026

    बड़ी खबर-अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई-जब्त की 3 चैन माउंटेन मशीनें…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.