Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    October 22, 2026

    आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित

    October 22, 2026

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का सदस्यता अभियान-युवाओं व महिलाओं की बढ़ी भागीदारी
    Blog

    जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का सदस्यता अभियान-युवाओं व महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaApril 12, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का सदस्यता अभियान-युवाओं व महिलाओं की बढ़ी भागीदारी

    आरंग।जिला रायपुर ग्रामीण के आरंग खंड में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के तत्वावधान में एक संगठनात्मक बैठक एवं सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।आरंग क्षेत्र को छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ियों को एकजुट करने, जात-पात से ऊपर उठकर समाज को जोड़ने तथा छत्तीसगढ़ियावाद की भावना को मजबूत करने के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में भी देखा जाता है, जिस पर वक्ताओं ने विशेष प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मूल विचारधारा, छत्तीसगढ़िया अस्मिता, स्थानीय अधिकारों की रक्षा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश की वर्तमान चिंताजनक स्थिति—जैसे गैस सिलेंडर की कमी, बिजली बिल में बढ़ोतरी, हसदेव जंगल की कटाई, बस्तर क्षेत्र में बाहरी लोगों का बढ़ता प्रभाव, बेरोजगारी, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, महंगाई एवं अन्य सामाजिक समस्याएं—पर गंभीर विमर्श किया गया।इस अवसर पर संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में उपस्थित आरंग खंड के लोगों ने संगठन से जुड़ने की सहमति जताई और भविष्य में जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, भाषा, जल-जंगल-जमीन और स्थानीय अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में सेनानियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार बदले की भावना से संगठन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है तथा प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों को जेल में डालकर छत्तीसगढ़ियावाद की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बावजूद इसके संगठन ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।सेनानियों ने दोहराया कि संगठन की मुख्य धारा “छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ियावाद” है। इस विचारधारा को लेकर अब युवाओं में स्पष्ट समझ विकसित हो रही है कि छत्तीसगढ़ में उनके हक और अधिकार क्या हैं और प्रदेश को भविष्य में किस दिशा में आगे बढ़ाना है।
    वक्ताओं ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ियावाद की आवाज उठाने के कारण आज भी प्रदेश के कई पदाधिकारी जेल में बंद हैं, जिनमें अमित बघेल (प्रदेश अध्यक्ष, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी), डॉ. अजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना) तथा दिनेश वर्मा (केंद्रीय सदस्य, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी) शामिल हैं। इसके बावजूद संगठन के कार्यकर्ता एवं समर्थक पूरे प्रदेश में आंदोलन और संगठन विस्तार को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं।कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, मजबूती और संघर्ष के संकल्प के साथ किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    October 22, 2026

    आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित

    October 22, 2026

    26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

    October 22, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    Vinod GuptaOctober 22, 202690 Views

    ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
    • आरंग में सजा ‘युवा संसद’-संसदीय मुद्दों पर विद्यार्थियों ने दिखाई निर्भीकता-पीएम श्री अरुंधति स्कूल जिला स्तर के लिए चयनित
    • 26वीं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता-साक्षी साहू का राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन-छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व
    • रोजगार के अभाव में भटक रहे महासमुंद जिले के 58 हजार से अधिक युवा : आलोक चंद्राकर
    • कल 23 अक्टूबर को कोटवार करेंगे जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन-कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.