आज रामनवमी के अवसर पर राधाकृष्ण मंदिर में होगी महाआरती…..

आरंग। स्थानीय राधाकृष्ण मंदिर आरंग में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल रामनवमी के पावन पर्व आज 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया जायेगा। इस अवसर पर सुबह 09 बजे श्री विग्रह का दुग्धाभिषेक होगा और भगवान राधाकृष्ण का राम-सीता स्वरूप में श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर 12 बजे भगवान राम का प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा तथा भगवान की विधिवत पूजा अर्चना कर महाआरती की जायेगी।तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया जायेगा। इस उत्सव में बड़ी से संख्या में नगर के श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



