घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने वाले आरोपी पर बागबाहरा पुलिस की सख्त कार्यवाही।अवैध रिफिलिंग ठिकाने पर दबिश, आरोपी गिरफ्तार

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को “शिकायत हेल्प डेस्क- संवाद” व्हाट्सएप्प नंबर 9479229939 पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर बागबाहरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने झलप चौक बागबाहरा स्थित अवैध रिफिलिंग ठिकाने पर छापेमारी कर मौके से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, रिफिलिंग पाइप, इलेक्ट्रिक तौल मशीन एवं अन्य खतरनाक उपकरण जब्त किए। इस कार्रवाई में अवैध गैस कारोबार के नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 63/26 के तहत धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धारा 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
👤 गिरफ्तार आरोपी
राजकुमार पटेल
पिता – श्याम लाल पटेल
उम्र – 38 वर्ष
निवासी – वार्ड नंबर 02, झलप चौक, बागबाहरा, जिला महासमुंद (छ.ग.)
📦 जब्त संपत्ति
🔹 07 नग खाली गैस सिलेंडर एवं रिफिलिंग उपकरण – ₹9,000
🔹 इक्को वाहन क्रमांक CG 04 MS 7570 – ₹3,00,000
🔹 मारुति वेगनआर वाहन – ₹5,00,000
👉 कुल जब्त संपत्ति: ₹8,09,000
📢 जनता से अपील
महासमुंद पुलिस अधीक्षक द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे “संवाद” व्हाट्सएप्प नंबर 9479229939 को अपने मोबाइल में सेव करें और अपने आसपास हो रही किसी भी अवैधानिक गतिविधि की सूचना साझा करें।
📲 विकल्प:
🔸 गुप्त सूचना के लिए – 1
🔸 शिकायत दर्ज करने के लिए – 2
➡️ सूचनाकर्ता का नाम एवं पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

