Blog

महानदी पुल के नीचे मिली एक युवक की लाश-पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का होगा खुलासा

महानदी पुल के नीचे मिली एक युवक की लाश-पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का होगा खुलासा

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में आज सुबह नेशनल हाईवे 53 पर स्थित महानदी पुल के नीचे एक युवक की लाश मिली है।आरंग पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही दृष्टिकोणों से मामले की सूक्ष्मता से जांच कर रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल (18 वर्ष), पिता राजाराम पाल के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार प्रेमलाल कल शाम अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। बताया जा रहा है कि निसदा मोड़ के पास वह आइसक्रीम खाने के लिए रुका, जबकि उसका दोस्त वहां से आगे निकल गया। इसके बाद से प्रेमलाल का कुछ पता नहीं चला और आज सुबह महानदी पुल के नीचे उसका शव मिलने की खबर आई।घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मृतक अपनी कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण काफी समय से मानसिक तनाव में था। मौत से पहले प्रेमलाल ने अपने भाई को व्हाट्सएप पर अपनी परेशानियों के बारे में मैसेज किया था, जिसे पुलिस सुसाइड एंगल से जोड़कर देख रही है। मृतक के शरीर पर प्रथम दृष्टया किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों व दोस्तों से पूछताछ जारी है। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button