Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    September 7, 2026

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    September 7, 2026

    भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न-भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षो का किया गया सम्मान

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करके प्रारंभ हुआ श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व
    Blog

    ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करके प्रारंभ हुआ श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 19, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करके प्रारंभ हुआ श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव एवं चैत्र नवरात्र पर्व

    दुर्ग – नवदुर्गा की आराधना शुरू हो गई। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शनार्थियों का तांता लग गया था। शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए। देर रात तक भक्तों की कतार मंदिरों में लगी थी। अब पूरे ९ दिनों तक माता की भक्ति में लोग लीन रहेंगे। दूसरी ओर हिन्दू नव वर्ष भी आज के ही दिन से प्रारंभ होता है, दुर्ग शहर की प्रसिद्ध श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र पर्व के साथ साथ मंदिर का 16 वाँ वार्षिकोत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है

    इसका भी लोगों ने स्वागत किया व अपने -अपने आराध्य के चरणों में मत्था टेककर मंगल कामना की शहर सहित अंचल के देवी मंदिरों में नवरात्रि की विशेष आराधना शुरू हो गई है। नवरात्रि के नौ दिन माता दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रम्हचारणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि और महागौरी के स्वरूपों की उपासना के दिन माने जाते हैं। समिति के राहुल शर्मा ने बताया कि मंदिर के 16 वे वार्षिकोत्सव एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का प्रारंभ गुरुवार को सुबह शुभ मुहूर्त पर घटस्थापना एवं ज्योति कलश प्रज्वलित करके की गई मंदिर के वार्षिकोत्सव चैत्र नवरात्र पर्व में माता दुर्गा देवी मंदिर में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा।

    इसके लिए मंदिर में पहले से ही विशेष तैयारी कर ली गई थी। पखवाड़े भर से मंदिर में रंग-रोगन के साथ नवरात्रि की व्यवस्था बनाने की तैयारी की जा रही थी। सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर क्षेत्रवासियों के आस्था का केन्द्र हैं। मंदिर परिसर में नौ दिन तक विशेष आयोजन भी किए गए है, जिसमें आज प्रातः 7 बजे ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कर घट स्थापना गई एवं 9 बजे माता जी का अभिषेक किया गया दोपहर 12 बजे 108 कन्या माताओं का पूजन कर कन्या भोज कराया गया, कन्या पूजन के पश्चात सभी कन्या माताओं को भेट गिफ्ट दिया, राहुल शर्मा ने बताया कि 16 वे वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष साज सज्जा करवाई गई है जिसमें जय दुर्गा लाइट दुर्ग द्वारा आकृषित लाइट लगाई गई है एवं कलकत्ता के प्रसिद्ध फूल सजावट कलाकार आकाश द्वारा मंदिर परिसर में फूल की सजावट की गई टेंट की सजावट चक्रधारी टेंट हाउस द्वारा की गई है, मंदिर में विराजमान माता जी का प्रतिदिन अलग अलग श्रृंगार किया जावेगा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    September 7, 2026

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    September 7, 2026

    भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न-भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षो का किया गया सम्मान

    September 7, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    Vinod GuptaSeptember 7, 202682 Views

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.