भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न-भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षो का किया गया सम्मान
आरंग।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) आरंग मंडल की प्रथम परिचयात्मक बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। यह बैठक भाजयुमो आरंग मंडल अध्यक्ष नीरज चंद्राकर (अधिवक्ता) तथा महामंत्री द्वय गौरव साहू व कुलेश्वर लोधी के नेतृत्व में आयोजित की गई।बैठक के दौरान संगठन के आगामी कार्ययोजना, मंडल स्तर पर संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन को मजबूत बनाने में पूर्व पदाधिकारियों के योगदान को सराहते हुए भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष रितेश साहू एवं वेदप्रकाश देवांगन का विशेष सम्मान किया गया। इसके साथ ही, आरंग नगर में यादव समाज द्वारा निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश पदाधिकारी यशपाल लोधी, जिला महामंत्री द्वय ज्ञानप्रकाश चंद्राकर व लुकेश साहू, पूर्व भाजयुमो प्रदेश कार्यकर्ता संजय जलक्षत्री, खिलेश धुरंधर, खूबचंद साहू और सतीश जलक्षत्री उपस्थित रहे।बैठक में प्रमुख रूप से जिला मंत्री कबीर साहू, प्रशिक्षण प्रमुख सूरज साहू, जिला कार्यसमिति सदस्य चमन सिन्हा, पिंटू साहू, देव जलक्षत्री, मंडल उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, बब्बू वेद चंद्राकर, योगेंद्र साहू, गज्जू गंगाधर साहू, राहुल साहू, मंडल मंत्री मिथुन कन्नौजे, अरविंद टंडन, त्रिलोकी लोधी, नोमेश वर्मा और कन्या शक्ति संयोजिका ज्योति साहू शामिल हुईं।इसके अलावा मंडल पदाधिकारी पुर्नेश यादव, खली खूंटे, डालेश साहू, मोक्ष चंद्राकर, नीरज अग्रवाल, मृदुल अग्रवाल, तुषार चंद्राकर, शुभम यादव, यशवंत जलक्षत्री, यमन बांधे, अनुराग ठाकुर, सौम्य शर्मा, गौरव चंद्राकर, डिगेश साहू, देवा साहू, कृष मनहरे सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग



