Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    September 7, 2026

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    September 7, 2026

    भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न-भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षो का किया गया सम्मान

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी
    Blog

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 7, 2026139 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर फंदे से लटकता मिला अज्ञात व्यक्ति का शव-मर्ग कायम कर जांच शुरू-शिनाख्त के प्रयास जारी

    आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के निसदा रेलवे ब्रिज के समीप सोमवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दिए जाने के बाद आरंग पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने सुबह रेलवे ब्रिज के पास पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटकता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की और शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों के साथ-साथ नजदीकी थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल शव को मरच्यूरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    September 7, 2026

    भाजयुमो आरंग मंडल की परिचयात्मक बैठक संपन्न-भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्षो का किया गया सम्मान

    September 7, 2026

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग विधानसभा को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

    September 6, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने की ये घोषणा

    Vinod GuptaSeptember 7, 20262 Views

    आरंग में यादव समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव-पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.