Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»योगासन शाखा में मनाया गया हिन्दू नव वर्ष….
    Blog

    योगासन शाखा में मनाया गया हिन्दू नव वर्ष….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 19, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    योगासन शाखा में मनाया गया हिन्दू नव वर्ष….

    आरंग : – अग्रसेन योगासन शाखा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर अग्रवाल पारा आरंग के संयुक्त प्रयास से अग्रसेन योगासन शाखा अपने नित्य दिनचर्या आसन , प्राणायाम ,ध्यान योग एवं ध्वज प्रणाम के बाद मुख्य अतिथि अमर आहूजा ,एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र सिंह अरोरा द्वारा भारत माता ,डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ,एवं सदाशिव गोलवलकर की छाया चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया । मुख्य अतिथि अमर आहूजा ने कहा कि चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के दिन ही ब्रम्हा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष महेंद्र सिंह अरोरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के ही दिन त्रेता युग मे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था । द्वापरयुग में धर्मराज युधिष्ठिर का राज तिलक हुआ था ।अमिताभ अग्रवाल ने कहा कि आज के ही दिन सूर्य एवं चंद्रमा मीन राशि पर प्रवेश करते है । इसलिए प्रत्येक शुभ कार्य शुक्ल पक्ष में करना अच्छा होता है । विनोद गुप्ता ने कहा कि चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के ही दिन माता काली चौसठ योगनियों का रूप धारण कर घोर नामक राक्षस का वध किया था । माता की क्रोध को शांत करने के लिए भक्तगण नव दिन तक उपासना किया ।यह पर्व त्याग ,तपस्या एवं साधना का पर्व है । दीपक साहेब गुरुगोश्वमि ने कहा कि यह पर्व हिंदुओं के लिए नव उत्साह का है , हम हिंदुओं को माथे पर तिलक ,हाथ पर मौली धागा , सिर पर शिखा रखना चाहिए । घर पर भगवा ध्वज ,दीप जलाकर कर नव वर्ष का स्वागत करना चाहिए । एक दूसरे रिश्तेदारों एवं मित्रों के घर जाकर नव वर्ष की शुभकामनाएं देना चाहिए है । अभिनेष अग्रवाल ने कहा कि उज्जैन के न्याय प्रिय राजा विक्रमादित्य ने शवों पर विजय प्राप्त कर विक्रम संवत प्रारंभ किया । बाद में उनके ही पौत्र शालिवाहन ने शालिवाहन शक प्रारंभ किया । कामता पाल ने कहा कि आज प्रत्येक हिंदू नव संवत्सर मनाते हैं लेकिन बिहार के आदिवासी समाज आज के दिन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को काला दिवस मनाते हैं ।क्योंकि खरसावां जिले को उडीसा सरकार उड़ीसा में मिलना चाहते थे जबकि वहां के आदिवासी समाज अलग से झारखंड राज्य की मांग कर रहे थे ,इसके लिए शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे आदिवासियों पर उड़ीसा पुलिस द्वारा गोलीबारी की गई जिसमें लगभग पचास हजार आदिवासी मारे गए थे । अंततः 15 नवम्बर 2000 को उनकी मांग अलग से झारखंड पूरी हुई । इस अवसर पर वीरेंद्र कंडरा ( गोलू ) पार्षद , रविंद्र अग्रवाल ,ओम गुप्ता , शैलेंद्र गुप्ता ,शंकर पाल , बलराम साहू , राम कुमार कंसारी आदि उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ठाकुर एवं आभार व्यक्त बृजेश अग्रवाल द्वारा किया गया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    Vinod GuptaJune 28, 202672 Views

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा…. आरंग।सरस्वती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.