विदाई समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थी हुए सम्मानित-शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का महत्व बताते हुए की उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना

आरंग। पीएम श्री शासकीय विद्यालय भानसोज में विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरपंच जगमोहन बघेल, शाला विकास समिति अध्यक्ष उमेश कुमार धीवर एवं ग्राम अध्यक्ष संतराम साहू द्वारा सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ की गई।इस अवसर पर नोडल प्राचार्य ईला सेंगर सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का महत्व बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय में अर्जित शिक्षा और संस्कार विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा प्रदान करेंगे।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के लोकगीत, संस्कृति, वेशभूषा और नृत्य की झलक ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। साथ ही विद्यार्थियों ने कविता पाठ और अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों और साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के अंत में भावुक माहौल में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए विदाई समारोह का समापन किया।समारोह में शिक्षक चन्द्रशेखर साहू, धरमदास पाटिल, भगवती साहू, राजेश्वरी शर्मा, अरुण पटेल, प्रवीण कुमार सोनवानी, करम सोनवानी, कपलेश्वर बंजारा, बुद्धेश्वर वर्मा सहित बिहान टीम प्रमुख प्रतिभा उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

