Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 3
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पुतला
    Blog

    विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पुतला

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuMarch 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ने फूंका केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी पुतला

    • ऐप्सटिन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम आने के विरोध में कांग्रेस कर रही पूरे देश में विरोध

    सरायपाली, 7 मार्च : नगर के जय स्तंभ चौक में क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया।

    अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा के निर्देशानुसार तथा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के मार्गदर्शन में आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में महिला कांग्रेस द्वारा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

    सरायपाली के जय स्तंभ चौक में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और कांग्रेसजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

    कार्यक्रम में सरायपाली विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया तथा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

    इस दौरान विधायक चातुरी नंद ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आना बेहद गंभीर और चिंताजनक विषय है। ऐसे मामलों में देश की जनता को सच्चाई जानने का अधिकार है।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होना आवश्यक है और इस मामले की निष्पक्ष तथा उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी भी जनप्रतिनिधि का नाम इस प्रकार के गंभीर प्रकरण में सामने आता है तो उस पर पारदर्शिता के साथ कार्रवाई होना चाहिए। केंद्र सरकार को इस विषय पर स्पष्ट रुख अपनाते हुए देश की जनता के सामने तथ्य रखने चाहिए।

    महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़े किसी भी मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस प्रकरण में यदि किसी भी प्रकार की सच्चाई सामने आती है तो दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में स्पष्टता नहीं आती, तब तक कांग्रेस पार्टी और महिला कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करती रहेगी।

    कार्यक्रम में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मानिक साहू,
    ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली शहर अध्यक्ष कमल अग्रवाल, भंवरपुर ब्लाक अध्यक्ष घसिया सिदार, पूर्व नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष एवं महिला कांग्रेस की नेत्री सीता पटेल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपांजलि बारीक, महिला कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष हेमा श्रीवास, सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष सरिता प्रधान, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुरेश पटेल, पूर्व पार्षद सुरक्ष भोई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि भरत मेश्राम, युवा कांग्रेस सरायपाली शहर अध्यक्ष प्रखर शर्मा, केशव अग्रवाल, अनस खान, फार्म पटेल, नंदनी पटेल, पुष्पांजलि चौहान, अनिता बंसोड, मयंक यादव, मुकेश टांडी, राजा अग्रवाल, कुशल चौहान, पुरुषोत्तम साहू, सुशील प्रधान सहित सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं और सभी ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार विवाद-अब कांग्रेस ने भी सौंपा ज्ञापन-की निष्पक्ष जांच की मांग….

    June 2, 2026

    सुशासन तिहार शिविर में कथित अभद्रता का मामला गरमाया-भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग

    June 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग

    Vinod GuptaJune 2, 2026

    शिक्षक हित के मुद्दों को लेकर इन्होंने बीईओ को सौंपा ज्ञापन-की ये मांग आरंग। छत्तीसगढ़…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.