Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री द्वय ने छात्रो को किया प्रेरित-मेहनत एवं अनुशासन रूपी चोट को सहन कर उच्च मुकाम करे हासिल
    Blog

    वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री द्वय ने छात्रो को किया प्रेरित-मेहनत एवं अनुशासन रूपी चोट को सहन कर उच्च मुकाम करे हासिल

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaMarch 7, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री द्वय ने छात्रो को किया प्रेरित-मेहनत एवं अनुशासन रूपी चोट को सहन कर उच्च मुकाम करे हासिल

    Oplus_131072

    आरंग।बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय आरंग में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा मंत्री उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु खुशवंत साहेब जी, मंत्री कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में ध्रुव कुमार मिर्धा, अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड, डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका आरंग, श्रीमती दुकलहीन भाई लोधी दानदात्री परिवार, श्रीमती टाकेश्वरी मुरली साहू, रविंद्र चंद्राकर, हीरामन कोशले, देवनाथ साहु, श्रीमती चितरेखा विक्रम परमार पार्षद नरेंद्र लोधी, संतोष लोधी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश सोनकर, तोषण साहू उपस्थित रहे।महाविद्यालय के जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष गनपत राम लोधी द्वारा महाविद्यालय की विभिन्न मांगों को अतिथियों के समक्ष रखा गया, साथ ही संस्था प्रमुख प्राचार्य डॉ. अभया रा. जोगलेकर ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन कर महाविद्यालय की उपलब्धियां के बारे में अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों के द्वारा महाविद्यालय की बुलेटिन का विमोचन भी किया गया। गुरु खुशवंत साहेब ने छात्र-छात्राओं को वार्षिकोत्सव की बधाई देते हुए छात्रहित में महाविद्यालय को हर संभव सहयोग हेतु आश्वस्त किये।मुख्य अतिथि टंकराम वर्मा ने कहां की जो पत्थर हथौड़े की चोट सहन नहीं कर सकता वह कभी मूर्ति नहीं बन सकता है उसी प्रकार जो छात्र मेहनत एवं अनुशासन रूपी चोट को सहन करता है, वही विद्यार्थी उच्च मुकाम को प्राप्त करता है। साथ ही विभागीय मांग जिसमें समाजशास्त्र, इतिहास एवं वनस्पति शास्त्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की मांग यथासंभव पूर्ण करने आश्वासन दिए। उद्बोधन पश्चात अतिथियों के द्वारा महाविद्यालय के प्रवीण सूची में स्थान प्राप्त करने वाले, साथ ही खेलकुद, एनसीसी, एनएसएस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात एनसीसी अधिकारी प्रो. अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. भूनेश्वर साहू द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अविनाश लाल, डॉ. एल.पी. शर्मा, डॉ. साधना दीक्षित, डॉ. इंदु सोनी, डॉ. अंशुमाला चंदनगर, प्रो. मनोहर मारकंडे, प्रो. धर्मेंद्र घृतलहरे, प्रो. ज्ञानेश शुक्ला, प्रो. भावना पुरबिया, प्रो. विभा सतपथी, सुश्री रीना ध्रुव क्रीड़ाधिकारी, एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    June 28, 2026

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा….

    Vinod GuptaJune 28, 202690 Views

    विद्यालय में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग का हुआ आयोजन-इन विषयो पर की गई चर्चा…. आरंग।सरस्वती…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.