Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»स्कूल मे विदाई समारोह बेहद सादगी और गरिमामय ढंग से हुआ सम्पन्न-छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालयीन किये अनुभव साझा…
    Blog

    स्कूल मे विदाई समारोह बेहद सादगी और गरिमामय ढंग से हुआ सम्पन्न-छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालयीन किये अनुभव साझा…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 17, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    स्कूल मे विदाई समारोह बेहद सादगी और गरिमामय ढंग से हुआ सम्पन्न-छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालयीन किये अनुभव साझा…

    आरंग।पीएम श्री अरुंधति देवी उत्कृष्ट स्कूल मे छात्र छात्राओं का विदाई समारोह बेहद सादगी और गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ। इस समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे अनूप नाथ योगी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य संध्यारानी बारीक की अध्यक्षता मे हुआ। मुख्य अतिथि खिलेश धुरंधर अपने संबोधन में छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं और जीवन की नई चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार ही जीवन में सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। प्राचार्य संध्यारानी बारीक ने छात्रों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समारोह के दौरान 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यालयीन अनुभव साझा किए। कई छात्र भावुक नजर आए और शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने मे कक्षा 11वी के बच्चों और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा। शिक्षक मनोज शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन की नई पारी के लिए शुभाशीष दिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202615 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.