Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत-होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    June 21, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    June 20, 2026

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जंगलबेड़ा सोलर प्लांट के विरोध में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना, विधायक चातुरी नंद हुईं शामिल
    Blog

    जंगलबेड़ा सोलर प्लांट के विरोध में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना, विधायक चातुरी नंद हुईं शामिल

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuFebruary 16, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जंगलबेड़ा सोलर प्लांट के विरोध में एसडीएम कार्यालय के सामने धरना, विधायक चातुरी नंद हुईं शामिल

    सरायपाली, 16 फरवरी 2026 : ग्राम जंगलबेड़ा में निर्माणाधीन सोलर प्लांट के विरोध में आज एसडीएम कार्यालय, सरायपाली के सामने ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन एवं घेराव किया गया। इस आंदोलन में सरायपाली विधायक चातुरी नंद स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठीं।

    धरना में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा, ग्राम सरपंच एवं पंचगण शामिल हुए। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्रामसभा की वैधानिक सहमति के बिना चल रहे निर्माण कार्य पर तत्काल स्थगन आदेश जारी किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

    धरना को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि जल–जंगल–जमीन ग्रामीणों की विरासत है और ग्रामसभा की अनदेखी कर किसी भी परियोजना को आगे बढ़ाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
    ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक निर्माण कार्य पर स्थगन आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    उन्होंने कहा कि जंगलबेड़ा का यह आंदोलन किसी राजनीतिक लाभ का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह गांव के जल–जंगल–जमीन और ग्रामसभा के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। यदि ग्रामसभा की वैधानिक सहमति के बिना निर्माण कार्य शुरू किया गया है तो यह सीधे-सीधे कानून का उल्लंघन है।

    विधायक नंद ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि आज सैकड़ों ग्रामीण महिलाएं और पुरुष अपने अधिकारों के लिए एसडीएम कार्यालय के सामने बैठे हैं। यह उनकी मजबूरी नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व की रक्षा का संकल्प है। हम प्रशासन से स्पष्ट रूप से मांग करते हैं कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक निर्माण कार्य पर तत्काल स्थगन आदेश जारी किया जाए। विकास के नाम पर गांव की जमीन, तालाब और प्राकृतिक संसाधनों को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

    विधायक चातुरी नंद ने इस लड़ाई को स्वाभिमान की लड़ाई बताते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ जंगलबेड़ा की नहीं है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की लड़ाई है। यदि ग्रामीणों के अधिकारों को कुचला जाएगा तो हम सड़क से सदन तक आवाज उठाते रहेंगे। हम शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।”

    धरना प्रदर्शन को ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली शहर अध्यक्ष कमल अग्रवाल, ग्रामीण अध्यक्ष तेजराम पटेल, छुई पाली अध्यक्ष तन्मय पंडा, भंवरपुर ब्लाक अध्यक्ष घसिया सिदार, ग्रामीण टेकचंद चौधरी, घासीराम चौहान,
    कैलाश चौधरी, जुगल किशोर भोई, दिनेश भोई, महेश भोई, भागीरथी साहू, दुखित श्याम भोई, काछा, फाई गरुण, कुमोदनी, तुलसा भोई सहित ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत-होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    June 21, 2026

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और कुशल नेतृत्व के लिए इन्हें मिला उत्कृष्ट प्राचार्य’ सम्मान

    June 20, 2026

    साय सरकार की समीक्षा बैठक पर पूर्व मंत्री डॉ डहरिया ने कसा तंज-ढाई साल में ही समीक्षा की नौबत, तो सरकार की उपलब्धियां कहाँ है…?

    June 19, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत-होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

    Vinod GuptaJune 21, 202615 Views

    शाला प्रवेश उत्सव-नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत-होनहार विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित आरंग।नया शैक्षणिक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.