Blog

वार्षिकोत्सव सम्पन्न-विद्यालय के भैया बहनो ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुति…

वार्षिकोत्सव सम्पन्न-विद्यालय के भैया बहनो ने दी प्रेरणादायक प्रस्तुति…

आरंग सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में शालेय वार्षिकोत्सव उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्रुव कुमार मिर्धा (अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन ), मानिक लाल साहू ( विभाग समन्वयक रायपुर राजिम विभाग विद्या भारती) एवं विद्यालय के अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू ,व्यवस्थापक राजेश साहू, कोषाध्यक्ष गणेशराम साहू, कमल नारायण देवांगन सहसचिव तेजराम जलछत्री, कौशल चंद्राकर,
कृष्ण कुमार भारद्वाज, पंकज शुक्ला, पुष्कर साहू , तोषण साहू के द्वारा भारत माता, ओम एवं सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात स्वागत उद्बोधन विद्यालय के कोषाध्यक्ष गणेश राम साहू के द्वारा दिया गया। विद्यालय के भैया बहनों का रंगारंग कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें सरस्वती वंदना, गौरा गौरी झांकी ,दुर्गा माता जस गीत ,होली गीत ,बारहमासी गीत ,राउत नाचा स्वच्छता अभियान ,अनेकता में एकता भारत की विशेषता एवं अनेक थीम पर नृत्य की प्रस्तुति हुई कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए भैया लोगों के द्वारा नशा एक अभिशाप ,मोबाइल का नशा एवं कोलकाता हत्याकांड इन सभी विषयों पर नाटक प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पालक गण भी बड़ी संख्या में शामिल रहे कार्यक्रम के अंतिम कड़ी में संस्था की प्राचार्या श्रीमती नितेश्वरी लोधी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यक्रम के मंच संचालन संतोष शंख ,कुमारी हिना चंद्राकर एवं श्रीमती सुषमा तिवारी के द्वारा किया गया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button