Blog

सोहम हॉस्पिटल के सामने सड़क हादसा। 8 लोग घायल 2 की हालत गंभीर

राजिम में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो सवार 8 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर


गरियाबंद।
गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में सोहम हॉस्पिटल के सामने गरियाबंद रोड स्थित नेशनल हाईवे पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बोलेरो वाहन सवार कुल 8 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सभी लोग देशमुख परिवार के सदस्य हैं, जो जंजगीरी थाना अंडा, जिला दुर्ग से सिंधौरी में देशमुख परिवार की बारात में शामिल होने आए थे। विवाह समारोह संपन्न होने के बाद सभी लोग राजिम कुंभ कल्प मेला घूमने जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर सोहम हॉस्पिटल के सामने बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।


हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल नयापारा स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों का इलाज राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सरकारी अस्पताल) में जारी है, जहां कुछ लोगों को मामूली चोटें आने की पुष्टि हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस वाहन मौके पर पहुंचा। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 112 वाहन एवं निजी साधनों के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button