Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शपथ ग्रहण-सरकार के खिलाफ मुखर होने बनाई रणनीति…
    Blog

    कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शपथ ग्रहण-सरकार के खिलाफ मुखर होने बनाई रणनीति…

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 5, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शपथ ग्रहण-सरकार के खिलाफ मुखर होने बनाई रणनीति…

    आरंग।आरंग के राजीव भवन में आज ब्लॉक और मंडल कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और जिला कांग्रेस कमेटी (रायपुर ग्रामीण) के अध्यक्ष राजेंद्र बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान डॉ. शिवकुमार डहरिया ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें संगठन के प्रति पूर्ण समर्पण और जनसेवा के लिए प्रेरित किया। शपथ के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, जिसे आगामी चुनावों और संगठन की मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    “कार्यकर्ता ही संगठन की असली शक्ति”-डॉ शिवकुमार डहरिया
    पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. डहरिया ने जमीनी स्तर पर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। विपक्ष में रहते हुए जनता के हक की लड़ाई लड़ना और उनके संघर्षों में साथ खड़े होना हर पदाधिकारी का कर्तव्य है। संगठन की नींव उसके कार्यकर्ता होते हैं, और आज की यह ऊर्जा आरंग में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

    आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार
    शपथ ग्रहण के तत्काल बाद डॉ. डहरिया की अध्यक्षता में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भविष्य की कार्य योजना पर गंभीर चर्चा हुई।साथ ही क्षेत्र की वर्तमान समस्याओं को चिन्हित कर सरकार के खिलाफ मुखर होने का निर्देश दिया गया।कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर जनता के बीच जाने और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करने को कहा गया।आने वाले महीनों में होने वाले आंदोलनों और जनसभाओं की रूपरेखा तय की गई।
    इस अवसर पर ओम प्रकाश यादव , कोमल साहू , खिलावन निषाद , मंगलमूर्ति अग्रवाल , गोपाल चतुर्वेदी , प्रकाश मारकंडेय , कुलदीप वर्मा , धन्ना साहू , पोषण साहू , हरी बंजारे , ईश्वर जोगलेकर , भारत लोधी , शुभांशु साहू , अनिल टंडन , पुरसोत्तम धीवर , सजल चंद्राकर , हीरामन साहू , नेहरू डांडे , शरद गुप्ता , समीर गोरी , ईश्वर पटेल , सूरज सोनकर , रेखराम पात्रे , जयंत साहू , अजित कोशले ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों सहित वरिष्ठ नेतागण, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, और NSUI के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202614 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.