Blog

धूमधाम के साथ मनाया शाकंभरी महोत्सव-रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

धूमधाम के साथ मनाया शाकंभरी महोत्सव-रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

आरंग। पटेल मरार समाज आरंग नगर के तत्वावधान में शाकंभरी महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया है। कार्यक्रम की शुरुआत माता शाकंभरी की और श्रीरामचंद्र जी की पूजा अर्चना आरती से की गई एवं नगर के समाजिक बंधुओं द्वारा घर घर से लाए गए ताजी सब्जी गोभी, बैगन, मूली, नवलगोल, टमाटर, धनिया, मेथी, श्रीफल माता शाकंभरी में चढ़ाया गया । कार्यक्रम में बच्चों का मनमोहक सांस्कृतिक गीत नृत्य प्रस्तुत की गई जिसमें समस्त बच्चों को समाज द्वारा पुरस्कृत किया गया । शाकंभरी महोत्सव में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने शाकंभरी महोत्सव के आयोजन पर बधाई देते हुए मरार समाज को मेहनतकस बताते हुए समाज की एकजूटता और संगठन को मजबूत बनाये रखने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि बिसेसर पटेल अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छ्ग शासन ने कहा कि गौ पालन से जुड़कर कृषि में समृद्धि और परिवार को स्वस्थ और निरोग बनाया जा सकता है ।ध्रुवकुमार मिर्धा अध्यक्ष चर्म शिल्पकार बोर्ड, डॉ. संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने पटेल समाज आरंग को इस आयोजन पर बधाई दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविसुदन पटेल अध्यक्ष पटेल समाज आरंग परिक्षेत्र ने किया । इस अवसर पर शाकंभरी सेवा समिति छ्ग. द्वारा निः शुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाज के 7 सदस्यों ने रक्तदान किया और अतिथियों द्वारा सभी को प्रमाण पत्र के साथ हेलमेट प्रदान कर रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया गया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता के. के. भारद्वाज, रानी पटेल (पूर्व जिला पंचायत सदस्य ), गणेश साहू अध्यक्ष वृत्ताकार साख सहकारी समिति, पार्षद ईश्वर पटेल,संतोष लोधी, पार्षद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, राकेश सोनकर, विक्रम परमार, तोषण साहू, सुनीता विधायक धुरंधर, बेदराम खुंटे, दिलीप जलक्षत्री, चेतन जलक्षत्री,श्री बागेश्वर धाम गौ सेवा समिति के सदस्य डॉ. तेजराम जलक्षत्री,राहुल जोशी, संदीप शर्मा, पीपला वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष दुजे राम धीवर एवं शिक्षक महेन्द्र कुमार पटेल उपस्थित थे । समाज की ओर से टिन शेड की मांग किये जाने पर मुख्य अतिथि गुरु खुशवंत साहेब ने शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया । कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का नगर पटेल मरार समाज के अध्यक्ष गोपाल पटेल, सचिव होरीलाल पटेल, उपाध्यक्ष विनय पटेल, कोषाध्यक्ष हेमलाल पटेल, सहसचिव अरविंद पटेल, प्रदीप पटेल, ईश्वर पटेल, केजूराम पटेल द्वारा स्मृति चिन्ह और सब्जी की टोकरी भेंट किया गया ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button