APL क्रिकेट टूर्नामेंट-आज से नॉकआउट मुकाबलों की होगी शुरुआत-कॉमेडियन डांसिंग अंपायर रहेंगे विशेष आकर्षण

आरंग।आरंग प्रीमियर लीग (APL) क्रिकेट टूर्नामेंट लगभग एक माह तक शानदार और रोमांचक मुकाबलों के बाद अब अपने अंतिम चरण में प्रवेश कर चुका है। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था, जिन्हें दो ग्रुप—ग्रुप A और ग्रुप B—में विभाजित किया गया था।
लीग चरण के समापन के बाद दोनों ग्रुपों से शीर्ष 4-4 टीमों का चयन नॉकआउट राउंड के लिए किया गया है। नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत 01 फरवरी 2026 से होगी। इस चरण में हारने वाली टीम सीधे प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी, जिससे मुकाबले और भी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।
ग्रुप A से चयनित टीमें
सिद्धि विनायक
कृष्णा ब्रिक्स
समीर 11
सरपंच 11
ग्रुप B से चयनित टीमें
रॉयल वॉरियर्स
ढिल्लन फौजी वॉरियर्स
प्रिंस 11
एमके टाइल्स
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 04 फरवरी 2026 को रात 8 बजे खेला जाएगा। आज होने वाले नॉकआउट मुकाबले में दर्शकों के लिए एक खास आकर्षण भी रहेगा। बेमेतरा से प्रसिद्ध कॉमेडियन डांसिंग अंपायर का आगमन होगा, जो अपनी अनोखी शैली और मनोरंजक अंपायरिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी मौजूदगी से मैदान पर खेल के साथ-साथ भरपूर मनोरंजन भी देखने को मिलेगा।निस्संदेह, आज से शुरू हो रहे नॉकआउट मुकाबलों के साथ APL क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है और क्रिकेट प्रेमियों को यादगार पल देखने को मिलेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग



