संत रविदास जयंती-शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा का यहाँ किया गया भव्य स्वागत…

आरंग। पूजनीय संत रविदास जी के जयंती पर निकले शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा का श्री राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट, विद्यालय समिति के सदस्यगण और गणमान्य नागरिकों द्वारा डागा कॉम्प्लेक्स आरंग के पास भव्य स्वागत किया गया। धार्मिक और सामाजिक सद्भाव की दिशा में नई पहल की गई। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट द्वारा आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, पुष्प माला से अभिनंदन किया। रविदास समाज के अध्यक्ष सुनील अजगरा, संरक्षक ध्रुव कुमार मिर्धा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त, अध्यक्ष छ. ग. चर्म शिल्पकार बोर्ड रायपुर) ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सतीश चंद्र अग्रवाल, बृजेश अग्रवाल, राकेश कुमार गुप्ता, बृजेश सोनी, अर्पित चौधरी, राजेश साहू, श्रवण साहू, आशुतोष अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल,श्रवण साहू,नरेश साहू, डागेंद्र पाल, पुखराज कुंभकार, लोकेश हरदाहे,संतोष सोनी, सुनील साहू और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग






