आरंग में वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन-जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल और शारीरिक फिटनेस भी है आवश्यक….

आरंग। पीएम श्री अरुंधति देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी मा वि आरंग में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रांगण में आयोजित समारोह की शुरुआत भारतमाता और सरस्वती माँ के पूजन से की गई। इसके पश्चात विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी, जिससे पूरा वातावरण अनुशासन और उत्साह से भर उठा। एस एम डी सी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल और शारीरिक फिटनेस बेहद आवश्यक है। खेल हमें न केवल जीतना सिखाते हैं, बल्कि हार को गरिमा के साथ स्वीकार करना और फिर से प्रयास करना भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि अनुशासन ही उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।युवाओं को नशा मुक्त जीवन अपनाने और मोबाइल गेम्स की लत से बाहर निकलकर मैदानी खेलों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य संध्यारानी बारीक ने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलकूद दिवस के आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।एस एम डी सी सदस्य महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी बच्चों को प्रेरित किया। खेल शिक्षिका प्रीति साहू के कुशल एवं अनुभवी निर्देशन मे उक्त विद्यालय स्तरीय वार्षिक खेलो का शानदार आयोजन हुआ। कक्षा पहली से 12वी के कक्षा शिक्षको प्रियंका खड़का, बी फातिमा,मोनिका थावरानी, भारती रजक,रिमझिम वाणी, अंजली यादव, आकाश शर्मा, यश प्रधान, तृप्ति आदिल, दिव्या यादव, कविता वर्मा, रमनदीप कौर, गुंजा, स्मिता रघुवंशी, युवराज मिश्रा, वामिका फिरदौस, विकास पाठक, तरन्नुम अख्तर एवं मयंक लुनिया आदि का भी महत्त्व पूर्ण योगदान रहा। अंग्रेजी माध्यम से एच एम(प्राथमिक) कनकलता वर्मा के साथ सभी व्याख्याता और शिक्षक-शिक्षिकाएँ शामिल थे। हिंदी माध्यम से उप प्राचार्य लोकेश्वर साहू, व्याख्याता कमलेश साहू, आशारानी आदि सभी स्टाफ भी उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग




