Blog

आरंग प्रीमियर लीग-नगर पालिका परिषद की टीम ने जीता मैत्री मैच-ये बने मैन ऑफ द मैच

आरंग प्रीमियर लीग-नगर पालिका परिषद की टीम ने जीता मैत्री मैच-ये बने मैन ऑफ द मैच

आरंग।आरंग प्रीमियर लीग के अंतर्गत खेले जा रहे मैत्री मैचों की श्रृंखला में नगर पालिका परिषद और शिक्षक एकादश के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में नगर पालिका परिषद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षक एकादश को 5 विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। मैच में शिक्षक एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 99 रन बनाए और नगर पालिका परिषद की टीम को 100 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगर पालिका की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।मैच का सबसे रोमांचक क्षण अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर देखने को मिला, जब वार्ड क्रमांक 09 के पार्षद पुष्कर साहू ने शानदार बाउंड्री लगाकर टीम को जीत दिलाई। पुष्कर साहू ने 37 रनों की नाबाद पारी खेली और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।नगर पालिका परिषद की ओर से नरेन्द्र साहनी, चिंटू साहनी, सूरज लोधी और खिलेश धुरंधर ने भी नाबाद रहते हुए बेहतरीन योगदान दिया।आरंग प्रीमियर लीग के तहत आज 30 जनवरी को रात्रि 09 बजे एक और मैत्री मैच खेला जाएगा, जिसमें व्यापारी संघ और वाह-वाह दोस्ती की टीमें आमने-सामने होंगी। क्रिकेट प्रेमियों में इस मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button