नगर पालिका आरंग में अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने फहराया राष्ट्रध्वज तिरंगा…

आरंग।आज 77वें गणतंत्र दिवस पर आरंग शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक परिषद् आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने आरंग नगर पालिका परिषद् प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा भी उपस्थित थे।इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने उपस्थित जनो को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए नगर पालिका परिषद को छत्तीसगढ़ प्रदेश का उत्कृष्ट नगर पालिका बनाने कार्य करने का गणतंत्र दिवस पर संकल्प लेने की विनम्र अपील की।इस अवसर पर आरंग नगर पालिका परिषद् के उपाध्यक्ष हिरामन कोसले, सभापति गण, पार्षद गण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी सहित स्टाफ़ एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग








