भरत लोधी बने आरंग कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष-देखिये नये मंडल अध्यक्षो की सूची…

आरंग।छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूती देने और आगामी रणनीतियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मंडल अध्यक्षों की नई नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में अनुभवी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भरत लोधी को आरंग कांग्रेस का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही पलौद नया रायपुर से शुभांशु साहू,चंदखुरी से अनिल टंडन, मंदिरहसौद से ओम प्रकाश यादव, भानसोज से हरि बंजारे, समोदा से कुलदीप वर्मा,भैंसा से प्रकाश मारकंडे, गुल्लू से पोषण साहू,लखोली से ईश्वर जोगलेकर और कोसरंगी से धन्ना साहू को भी ये जिम्मेदारी दी गई है।इन नियुक्तियो से स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।यह पहला अवसर है जब कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में मंडल स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की है।
विनोद गुप्ता-आरंग


