Blog

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया धान खरीदी केंद्र आरंग का निरीक्षण-गिनाए ये अनियमिताएं और कमियाँ

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया धान खरीदी केंद्र आरंग का निरीक्षण-गिनाए ये अनियमिताएं और कमियाँ

आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बेज एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार डहरिया के निर्देशानुसार धान खरीदी केंद्र कृषि उपज मंडी आरंग का निरीक्षण किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान धान तौलाई में अनियमिताएं सहित कई कमियाँ देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि 40 किलो वजन लेना है परन्तु 40 किलो 900 ग्राम धान ले रहे हैं। किसानों से धान का उठाव नहीं हो रहा है तथा रोड पर धान खरीदी कर रहे हैं। किसानों के लिए पानी जल बैठक व्यवस्था मंडी प्रांगण में नहीं है।उन्होंने बताया कि किसानों का टोकन नहीं काटा जा रहा है और 12:00 के बाद मंडी बंद कर रहे हैं किसानों अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।साथ ही टोकन कटने के बाद धान बेचने से पहले किसानों के घर में जाकर धान का निरीक्षण सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केंद्र में पाए गए अनियमिताओ का रिपोर्ट बना कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाएगी निरिक्षण के दौरान आरंग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन निषाद, मंडल अध्यक्ष भरत लोधी, मंगल मूर्ति अग्रवाल वरिष्ठ कांग्रेस नेता,पार्षद शरद गुप्ता जीतू नेता प्रतिपक्ष, पार्षद समीर गोरी पार्षद ईश्वर पटेल, दिलीप चंद्राकर, शहीद राजा चौहान दीपक चंद्राकर, मनेश कंडरा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button