Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में कांग्रेस के इन नेताओ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन-मोदी के नेतृत्व और साय सरकार की विकास नीति से हुए प्रभावित

    October 23, 2026

    जब अफसर बने शिक्षक-आरंग जनपद सीईओ ने ली 5वीं के बच्चों की क्लास, पहाड़े सुने और परखी प्रतिभा

    October 23, 2026

    आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 23
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सप्तशक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन में नशा-पान के खिलाफ उठी आवाज प्रशासन से गांवों में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की मांग
    Blog

    सप्तशक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन में नशा-पान के खिलाफ उठी आवाज प्रशासन से गांवों में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की मांग

    Rekhraaz SahuBy Rekhraaz SahuJanuary 17, 20263 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सप्तशक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन में नशा-पान के खिलाफ उठी आवाज
    प्रशासन से गांवों में अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई की मांग

    महासमुंद। लाफिन खुर्द स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को विद्या भारती अखिल शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित सप्तशक्ति संगम एवं मातृ सम्मेलन कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी सशक्तिकरण के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

    कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक महासमुंद सारिका वैध मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में हुलसी चंद्राकर शामिल हुईं और अध्यक्षता सरपंच जानकी साहू ने की। इस अवसर पर सारिका वैध ने कहा कि आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बना रही हैं। समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है तथा महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रशासन सदैव तत्पर है।


    वहीं विशिष्ट अतिथि हुलसी चंद्राकर ने नशा-पान के दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से नशे के खिलाफ जागरूक होकर एकजुट होने की अपील की।


    कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि गांवों में नशा-पान का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

    सभी ने प्रशासन से गांवों में अवैध शराब एवं नशा-पान पर सख्त कार्रवाई कर इसे पूर्ण रूप से बंद कराने की मांग की।
    कार्यक्रम के दौरान खेलकूद, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली माताओं का सम्मान किया गया।

    शाम के सत्र में अतिथियों के आगमन के साथ पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित हुआ।
    कार्यक्रम के आयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर परिवार एवं आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Rekhraaz Sahu

    Related Posts

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में कांग्रेस के इन नेताओ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन-मोदी के नेतृत्व और साय सरकार की विकास नीति से हुए प्रभावित

    October 23, 2026

    जब अफसर बने शिक्षक-आरंग जनपद सीईओ ने ली 5वीं के बच्चों की क्लास, पहाड़े सुने और परखी प्रतिभा

    October 23, 2026

    आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं

    October 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में कांग्रेस के इन नेताओ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन-मोदी के नेतृत्व और साय सरकार की विकास नीति से हुए प्रभावित

    Vinod GuptaOctober 23, 2026275 Views

    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में कांग्रेस के इन नेताओ के नेतृत्व में सैकड़ों…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    play
    छत्तीसगढ़ी फिल्म दूल्हा राजा के कलाकारों से बातचीत 2 फरवरी को महासमुंद के टॉकीज में रहेंगे उपस्थित..
    play
    आदिवासी जमीन को गैर आदिवासियों के पास बेचने पर क्या होता है देखिए विधानसभा में यह प्रश्न का क्या..
    play
    कनेश्वर महादेव कनेकेरा की क्या है महिमा,कैसे प्रगट हुआ भगवान कनेश्वर महादेव, लगातार बढ़ रहे आकर
    play
    मुख्य मंच से जब उपमुख्यमंत्री ने कहा आरंग विधायक सबसे स्मार्ट तो खुशवंत साहेब न खड़े होकर किया।।।
    «
    Prev
    1
    /
    5
    Next
    »
    loading
    Recent Posts
    • मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में कांग्रेस के इन नेताओ के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन-मोदी के नेतृत्व और साय सरकार की विकास नीति से हुए प्रभावित
    • जब अफसर बने शिक्षक-आरंग जनपद सीईओ ने ली 5वीं के बच्चों की क्लास, पहाड़े सुने और परखी प्रतिभा
    • आरंग में कल सजेगा ‘गोठ बात’ का मंच-नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सुनेंगे जनता की समस्याएं
    • राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट की सेवाभावी पहल-कल 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
    • ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित-ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445

    छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की ताजा खबर जिसमें आप सभी को मिलेंगे आंचलिक,राजनीतिक, एजुकेशन, क्राइम, खेल,व्यापार, विज्ञान,  इंटरव्यू के साथ अन्य खबरों का पिटारा।

    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.