Blog

बड़ी खबर-लॉकेट देखने के बहाने की लॉकेट की चोरी-पुलिस अज्ञात चोर के तलाश में जुटी

बड़ी खबर-लॉकेट देखने के बहाने की लॉकेट की चोरी-पुलिस अज्ञात चोर के तलाश में जुटी

आरंग। आरंग क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत समोदा में 15 दिन के अंदर दुकानदारों की लापरवाही के चलते 02 ज्वेलरी दुकान से लॉकेट देखने के बहाने लॉकेट चोरी कर भागने का मामला सामने आया है।दोनों ज्वेलरी दुकान के मालिकों के रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 303(2)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना में लिया है। नगर पंचायत समोदा के श्री साई ज्वेलर्स के संचालक घनश्याम प्रसाद देवांगन ने आरंग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि समोदा में पुराना सब्जी मंडी के पास उनका स्वयं का ज्वेलर्स दुकान श्री साई ज्वेलर्स के नाम से है । दिनांक 07 जनवरी को शाम 05.59 मिनट में एक अज्ञात व्यक्ति सोने का लॉकेट लेने आया जिसे 7.04 ग्राम का सोने का लॉकेट दिखाया तौल करके निकालते ही वह अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने का लॉकेट को चोरी कर लिया गया एवं दुकान से बाहर निकल गया। जब संचालक को भनक लगा की वह अज्ञात व्यक्ति लॉकेट लेकर निकल गया है तब उसे पकडने की कोशिश करने लगा तो परन्तु वह हाथ नहीं आया बाहर में उसका एक अन्य साथी मो0 सा0 लेकर तैयार खडा था उसके साथ वह अज्ञात व्यक्ति भाग गया । संचालक द्वारा ग्राम सकरी तक उसका पीछा किया लेकिन वह नहीं मिला । संपूर्ण घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है । जिसके आधार पर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है ।इसी प्रकार के घटना सुरेश ज्वेलर्स के संचालक दिनेश कुमार सोनी के साथ 26 दिसम्बर को घटित हुआ था जिसकी रिपोर्ट आज लिखाई गई है।दिनेश सोनी ने रिपॉर्ट में बताया कि दिनांक 26 दिसम्बर को शाम 04.00 बजे दुकान में था उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति सोने का लॉकेट लेने दुकान में आया शुरू में उसे छोटे साइज का लॉकेट दिखाया तो वह अज्ञात व्यक्ति बोला की मुझे बडे साइज का लॉकेट लेना है तो मैं उसे बडे साइज का 5.5 ग्राम का सोने का लॉकेट दिखाने लगा दो लॉकेट दिखाया उसमें से एक लॉकेट लेकर वह अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिना जानकारी के चोरी कर लिया गया एवं दुकान से बाहर निकल रहा था तब अहसास हुआ की वह लॉकेट लेकर निकल गया है तब उसे पकडने के लिए संचालक उसके पीछे भागा तो वह अपने मो0सा0 में एक अन्य व्यक्ति के साथ भाग गया। पुलिस दोनों मामलो को जोड़ कर सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश में जुट गई गई।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button