बीके बाहरा के आर्ष कन्या गुरुकुल परिसर में 9 जनवरी को विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

खल्लारी/ खल्लारी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बी.के. बाहरा में आर्ष कन्या गुरुकुल व निरोगधाम योग नेचुरोपैथी वैलनेस बी.के. बाहरा के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन आर्ष कन्या गुरुकुल परिसर में शुक्रवार 9 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जायेगा। उक्त आयोजन में एम जी एम आंख का अस्पताल के सहयोग से यह आयोजन होगा। आयोजन मण्डल के सदस्य श्रीमति हेमलता साहू ने बताया की उक्त आयोजन के दिन नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान चश्मे नि:शुल्क प्रदान होगी। वहीं शिविर में आपरेशन के पंजीयन हेतु मरीज को मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड, राशनकार्ड की फोटो काफी देनी होगी। जहां सभी लोग अपने आंखों की जांच करा सकते हैं। जिनका उम्र उम्र 50 वर्ष से अधिक उसे विशेष रूप जांच करने की आवश्यकता है। शिविर में मोतियाबिंद की जांच के उपरान्त मोतियाबिंद के सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए उसी दिन आंख का एम.जी.एम अस्पताल रायपुर ऑपरेशन के लिए ले जाया जयेगा। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपरेशन भी किया जायेगा। साथ ही अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजो को ऑपरेशन के दौरान भोजन, ठहरने तथा मरीजों के आने जाने के लिए वाहन व्यवस्था रहेगी। शिविर के आयोजक मण्डलों ने बी.के.बाहरा विशाल नेत्र परीक्षण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने क्षेत्रवासी व ग्रामीणजनों को अपील किया है।
