Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»एकता सतनामी महिला समिति ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती-श्रद्धापूर्वक किया नमन
    Blog

    एकता सतनामी महिला समिति ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती-श्रद्धापूर्वक किया नमन

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 6, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    एकता सतनामी महिला समिति ने मनाई राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती-श्रद्धापूर्वक किया नमन

    आरंग। एकता सतनामी महिला समिति आंरग के तत्वाधान में भारत की प्रथम महिला शिक्षक व राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की जयंती गिनीमाता स्मृति भवन अकोली रोड आरंग में मनाया गया। कार्यकम का शुभारंभ माताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्पाजंलि अर्पित कर दीप प्रज्जवलित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया ।एकता समति की संरक्षक श्रीमती संगीता पाटले ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि कार्यकम मे उपस्थित बुद्धजीवी श्री डी.पी. बंजारे सर ने अपने उद्बोधन मे माताजी के जन्म से लेकर अंतिम समय तक की जीवन गाथा का उल्लेख किया जिसमे बताया कि माताजी समाज भारत की पहली महिला शिक्षिका, समाज सुधारक और कवयित्री थी जिन्होने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर महिलाओं और दलितों की शिक्षा व सामाजिक समानता के लिए अथक संघर्ष किया भारत का पहला बालिका विद्यालय खोला और विधवा, पुर्नविवाह व बाल विवाह विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिससे वे महिला सशक्तिकरण की प्रतीक बनी।तथा धर्मेन्द्र टण्डन ने भी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनकी शिक्षा और समानता की विरासत आज भी प्रेरणा देती है उनके द्वारा दिखाए गए मार्गों पर चलने का संकल्प ले ।कार्यकम मे जी.आर. टण्डन व श्रीमती रजनी बाला भारती ने स्वरचित कविता के माध्यम से माताजी के सर्वसमाज के लिए किये गए कल्याणकारी कार्यों का वर्णन किया गया।इसी कम मे कार्यकम मे उपस्थित सभी वक्ताओं ने माताजी को याद करते हुए कहा कि मनुष्यता, समता, सम्मान का उन्होने हमें पाठ सिखलाया, शिक्षा से ही समाज बदलेगा उनके बताए हुए बातो को आत्मसात करते हुए उनके द्वारा दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से एन.पी. भारद्वाज, सत्यप्रकाश बघेल, अजीत भारती, श्रीमती सरिता पटेल, श्रीमती चित्रा देवांगन, तथा समिति की उपाध्यक्ष गोमती राजेत्री, कोषाध्यक्ष सुशीला गिलहरे, भारती टोण्डरे समाज के सुनीता सोनवानी, खेमेश्वरी डहरिया, नीमा चतुर्वेदी डॉ.बी.लता भारती, डॉ. घनश्याम टण्डन, जितेन्द्र कोसरिया, घनश्याम बंजारे, कमल नारायण घृतलहरे, पूनम चंद पाटले, डोमन लाल डहरिया, विष्णु कुमार ब्रम्हदेव, भीमसेन मनहरे, डिम्पी देवांगन की कार्यकम मे सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन डोमन लाल डहरिया ने किया व श्रीमती संगीता पाटले ने अभार व्यक्त किया ।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    June 27, 2026

    विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम बैठक में SMC का हुआ गठन-ये बने अध्यक्ष-मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

    June 27, 2026

    कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही-1205 बोरी (60.25 में.टन.) अवैध खाद जब्त

    June 27, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    महासमुंद की धरती उगलेगी हीरा! खनन की तैयारी तेज

    Rekhraaz SahuJune 27, 202616 Views

    छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.