Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    April 29, 2026

    विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-प्रतिभावान छात्रो को किया गया पुरस्कृत…

    April 29, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»गीता हवन, कपिला तर्पण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भावपूर्ण विश्राम
    Blog

    गीता हवन, कपिला तर्पण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भावपूर्ण विश्राम

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गीता हवन, कपिला तर्पण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भावपूर्ण विश्राम

    Oplus_131072

    आरंग। आरंग क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोथली में महिला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में 25 दिसंबर से प्रारंभ हुई 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ समापन हुआ। कथा विश्राम अवसर पर विधि-विधान से गीता हवन, कपिला तर्पण एवं पूर्णाहुति संपन्न कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कथा व्यास पं. चंद्रेश अशोक पांडे (गुल्लू) आरंग ने समापन प्रसंग में श्रीमद्भागवत के मूल संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सही मार्ग की ओर ले जाने वाली दिव्य धारा है। उन्होंने भक्ति, सेवा, सदाचार और प्रेम को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाएं केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को जीने की कला सिखाती हैं। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण, ध्रुव, प्रह्लाद, सुदामा एवं गोवर्धन पूजा जैसे प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे।विश्राम दिवस पर प्रातः गीता हवन का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गईं। तत्पश्चात पिला तर्पण कर कथा का विधिवत समापन किया गया। हवन एवं तर्पण के दौरान ग्राम में सुख-समृद्धि, शांति और सद्भाव की कामना की गई। आयोजन स्थल पर भक्ति संगीत, आरती और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।कार्यक्रम में महिला समिति की सक्रिय भूमिका सराहनीय रही। समिति सदस्यों ने आयोजन की व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा तक पूरी निष्ठा से दायित्व निभाया। ग्रामवासियों ने भी कथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। समापन अवसर पर आयोजकों की ओर से कथा व्यास का शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।कथा समापन के पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें ग्रामीणों सहित आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर ग्राम भोथली में उत्साह और आध्यात्मिक आनंद का माहौल बना रहा। इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रीतम कुमार साहू सरपंच भेषण (गोविंदा)साहू,समूह की महिलाओं ने ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज में संस्कार, एकता और सद्भाव बढ़ाने वाला बताते हुए भविष्य में भी निरंतर आयोजन की इच्छा व्यक्त की।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    April 29, 2026

    विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित-प्रतिभावान छात्रो को किया गया पुरस्कृत…

    April 29, 2026

    आरंग पुलिस की कार्रवाई-अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार….

    April 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई सघन जाँच-नियमों के उल्लंघन पर दी गई कडी चेतावनी

    Vinod GuptaApril 29, 2026

    बड़ी खबर-खाद्य एवं औषधि प्रशासन की दबिश-संयुक्त टीम द्वारा आरंग में कास्मेटिक दुकानों की हुई…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.