Blog

ब्रेकिंग-आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग में ग्रामीणों ने किया जाम-विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए आबंटित जमीन के विरोध में सड़क पर उतरे…

ब्रेकिंग-आरंग-खरोरा मुख्य मार्ग में ग्रामीणों ने किया जाम-विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए आबंटित जमीन के विरोध में सड़क पर उतरे…

आरंग। आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुल्लू में विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए आबंटित जमीन को लेकर नया बखेड़ा शुरू हो गया है। विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आये है और आरंग खरोरा मार्ग में चक्का जाम कर दिए है। जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत उपकेंद्र निर्माण से गाँव में चारागाह की समस्या खड़ी हो जाएगी।आपको बता दे की शासन द्वारा छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड की मांग पर 400/220 KV उपकेंद्र निर्माण के लिए लगभग 20.97 हेक्टेयर सरकारी जमीन के आबंटन की स्वीकृत दी है। और इसी आदेश के विरोध में ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। चक्काजाम की सूचना पर नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे गये हैं और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। चक्काजाम के कारण मार्ग में वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button