Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 1
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बांटी खुशियां
    Blog

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बांटी खुशियां

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 1, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बांटी खुशियां

    Oplus_131072

    आरंग। नववर्ष के अवसर पर आरंग क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महासमुंद के वार्ड क्रमांक-10 स्थित माता कौशल्या वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा संचालित वृद्धजन सेवा सदन पहुंचकर वृद्धजनों के साथ समय बिताया और सेवा भाव का संदेश दिया।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आश्रम में रह रहे वृद्धजनों से मिलकर उनके भरण-पोषण, रहन-सहन एवं स्वास्थ्य देखभाल की जानकारी ली। उन्होंने संस्था द्वारा निस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा को अत्यंत सराहनीय बताते हुए कहा कि यह आश्रम वृद्धजनों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन प्रदान कर रहा है।इस अवसर पर युवाओं ने वृद्धजनों के साथ केक काटकर नववर्ष मनाया, फल एवं खाद्य सामग्री वितरित की तथा फ्रिज क्रय हेतु 10 हजार रुपये नगद की सहायता राशि आश्रम संचालिका श्रीमती उषा साहू को प्रदान की।महासमुंद पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि नए वर्ष की सबसे अच्छी शुरुआत सेवा से होती है। वृद्धजनों की सेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। युवाओं को ऐसे सेवा कार्यों से जुड़ना चाहिए ताकि मानवीय संवेदनाएं जीवित रहें।न्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में सेवा भाव को प्रोत्साहित करना और समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम के अंत में सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्य निरंतर करने का संकल्प लिया।महासमुंद पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ताओं में भूषण साहू (कर्मा विद्यालय समोदा संचालक व सामाजिक कार्यकर्ता), पोषण साहू (पूर्व सरपंच, खमतराई), डॉ. राजू साहू (राव हॉस्पिटल संचालक), नंदकुमार साहू, नरेंद्र साहू, सन्नी साहू, कमलेश वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा एवं तनुज चंद्राकर शामिल रहे।इस अवसर पर आश्रम संचालिका श्रीमती उषा साहू ने कहा कि आप सभी का सहयोग हमारे लिए संबल है। सेवा भाव के साथ दिया गया यह योगदान वृद्धजनों के जीवन में खुशियां लाने वाला है।उन्होंने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    May 1, 2026

    बड़ी उपलब्धि-मानसी ने अभावों को मात देकर लहराया परचम-12वीं कॉमर्स में 96.40% के साथ टॉप-10 में बनाई जगह

    April 30, 2026

    इस स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 12वी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन-इतने विद्यार्थियों ने की प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण…

    April 30, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा लगेगा समाधान शिविर…..

    Vinod GuptaMay 1, 2026

    बड़ी खबर-सुशासन तिहार 2026 की हो रही है शुरुआत-देखिये आरंग तहसील में कब और कहा…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.